अफरीदी के भारत विरोधी ट्वीट के बाद अब जावेद अख्तर ने दिया शाहिद अफरीदी को जवाब 1

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के ट्वीट के बाद भारत-पाकिस्तान में इस चर्चा को काफी गर्म कर दिया है। दोनों देशों के राजनेताओं में चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच बॉलीवुड के महान लेखक जावेद अख्तर ने शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर जबाव दिया है।

अफरीदी के भारत विरोधी ट्वीट के बाद अब जावेद अख्तर ने दिया शाहिद अफरीदी को जवाब 2

Advertisment
Advertisment

उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा है कि,

“प्रिय मिस्टर अफरीदी, जब से आप बिना किसी मानव अधिकारों के उल्लंघनों के जम्मू-कशमीर को शांतिपूर्ण स्थिति में देखना चाहते हैं, क्या तब से आपने जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों के घुसपैठ को रूकते हुए देखा है..? और क्या पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा चलाई जा रही आतंकवादियों के शिविर और ट्रैनिंग कैम्प को बंद होते हुए देखा है…? यह इस समस्या को सुलझाने में काफी मदद करेंगे.”

 

अफरीदी के ट्वीट पर जावेद का जबाव

अफरीदी के भारत विरोधी ट्वीट के बाद अब जावेद अख्तर ने दिया शाहिद अफरीदी को जवाब 3

Advertisment
Advertisment

निश्चित तौर पर शाहिद के ट्वीट ने एक मुद्दे को जन्म दे दिया है। शाहिद ने कल कशमीर में शांति बनाने की बात की और आज भारत के प्रसिद्ध लेखर जावेद अख्तर ने उनसे सवाल किए हैं। जावेद का साफतौर पर कहना है कि शाहिद अगर कश्मीर में शांति चाहते हैं, तो अपने देश की आर्मी को समझाने का प्रयास करे जो सालों से आतंकवाद को पनाह देती हुई आई है।

शाहिद की कश्मीरी चिंता

अफरीदी के भारत विरोधी ट्वीट के बाद अब जावेद अख्तर ने दिया शाहिद अफरीदी को जवाब 4

शाहिद अफरीदी ने कल अपने ट्वीट में कश्मीर में शांति की अपील करते हुए कहा था कि, भारत अधिकरित कश्मीर पर अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए मासूम लोगों का खून बहाया जाता है। इसे रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र या कोई स्वतंत्र संगठन कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाती।

 

आतंकवाद को पाकिस्तानी आर्मी और आईएसआई का सर्मथन

अफरीदी के भारत विरोधी ट्वीट के बाद अब जावेद अख्तर ने दिया शाहिद अफरीदी को जवाब 5

पाकिस्तान के सैनिकों और सुरझा एजेंसी आईएसआई ने आतंकवाद के बड़े-बड़े संगठनों के अपने शिविर में छिपाकर सुरक्षित रखा है। जहां से वो भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करते हैं और कश्मीर में बार-बार अशांति फैलाते हैं। पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीजफायर का उल्लंघन होता है और भारत के कई जवान और मासूम नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

कश्मीर में शांति के लिए पाकिस्तानी सैनिकों को बदलना जरूरी

अफरीदी के भारत विरोधी ट्वीट के बाद अब जावेद अख्तर ने दिया शाहिद अफरीदी को जवाब 6

कई बार पाकिस्तान के आतंकवादी पाकिस्तानी आवाम के लिए ही घातक बन जाते हैं। हमने पिछले साल पेशावर की घटना देखी थी जहां एक स्कूल में घुसकर आतंकियों ने सैंकड़ो स्कूली बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था। इसी वजह से जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को एक बढ़िया जबाव और काफी अच्छी सलाह भी दी है कि वो अपने फ़ौज को आतंकियों की मदद करने से रोके तो कश्मीर में अपने-आप शांति हो जाएगी।