महेंद्र सिंह धोनी को इस पाकिस्तानी दिग्गज ने दी बड़ी सलाह, बढ़ती उम्र में ऐसे कर सकते हैं प्रदर्शन 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसी साल अगस्त के महीनें में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अभूतपूर्व करियर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को 15 अगस्त के दिन थाम लिया। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में खेलना जारी रखा है।

संन्यास के बाद महेन्द्र सिंह धोनी में नहीं दिख रही है भूख

आईपीएल के 13वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से खेलते नजर आ रहे हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल का 13वां सीजन कुछ खास साबित नहीं हो रहा है।

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी को इस पाकिस्तानी दिग्गज ने दी बड़ी सलाह, बढ़ती उम्र में ऐसे कर सकते हैं प्रदर्शन 2

इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी में वो भूख नजर नहीं आ रही है जो सालों से क्रिकेट जगत ने देखी है। तो वहीं उनकी कप्तानी में भी कुछ प्रभाव नहीं दिख रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में सबसे निचले पायदान पर हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को जावेद मियांदाद की सलाह, अपने ब्रेन से खेले क्रिकेट

एमएस धोनी 40 साल के हो चुके हैं, उनके खेल को देखते हुए ये भी कहा जा रहा है कि उनमें बढ़ती उम्र का असर भी दिखायी दे रहा है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाज रहे जावेद मियांदाद ने महेंद्र सिंह धोनी को सलाह दी है कि वो उम्र को अपने दिमाग से हराएं।

महेंद्र सिंह धोनी को इस पाकिस्तानी दिग्गज ने दी बड़ी सलाह, बढ़ती उम्र में ऐसे कर सकते हैं प्रदर्शन 3

Advertisment
Advertisment

जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 40 साल की उम्र में भी क्रिकेट खेला और वो अपने खेल के दौरान बढ़िया साबित हो रहे थे। इसी बात को याद करते हुए जावेद मियांदाद ने कहा कि

मैंने अपने दिमाग से क्रिकेट खेला। अगर आप अपने ब्रेन का इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपनी उम्र के बावजूद खेल सकते हैं। हो सकता है, आप वो खिलाड़ी हो जो आप हुआ करते थे, लेकिन फिर भी आप बहुत उपयोगी होंगे”

उन्हें अपने अभ्यास करने का बढ़ाना होगा समय

पाक के दिग्गज बल्लेबाज रहे जावेद मियांदाद ने आगे कहा कि

“धोनी को मेरा सुझाव है कि वो अभ्यास और नेट्स का समय बढ़ा दे। अगर वो 20 सिटअप कर रहे हैं तो वो इसे बढ़ाकर 30 कर सकते हैं। अगर वो पांच स्पिंट कर रहे हैं तो इसे बढ़ाकर आठ कर सकते हैं। अगर वो बल्लेबाजी अभ्यास के लिए नेट्स पर एक घंटा बिता रहे हैं, तो वो इसे बढ़ाकर दो घंटे कर सकते हैं।”

धोनी

ये जरूरी नहीं है कि आपको इसे एक साथ खींचे। आप इसे भागों में भी कर सकते हैं। आप इसे तीन सेशन में भी कर सकते हैं। सुबह, दोपहर और शाम। धोनी ये जानते हैं और वो शायद पहले से ही ऐसा कर रहे हैं।”