चुनौतियों से भरा रहा Jonny Bairstow का बचपन, पिता के सुसाइड करने के बाद भी नहीं मानी हार!
चुनौतियों से भरा रहा Jonny Bairstow का बचपन, पिता के सुसाइड करने के बाद भी नहीं मानी हार!

ENG vs IND टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयर्स्टो (Jonny Bairstow) ने पहली पारी में ही शतक लगाकर एक बार फिर से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इन दिनों तो वह काफी अच्छी लय में चल रहे हैं जिसे देखकर दर्शक आनंद भी उठा रहे हैं लेकिन इनकी पारिवारिक कहानी आपको इमोशनल कर देगी। आज हम इस आर्टिकल के जरिए Jonny Bairstow के शानदार फॉर्म के साथ साथ इनकी पारिवारिक कहानियों के बारे में भी जानेंगे।

मुश्किलों से गुजरा बेयर्स्टो का बचपन

Jonny Bairstow
Jonny Bairstow

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज Jonny Bairstow का बचपन बेहद चुनौतियों से भरा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। जब वे महज 8 साल के थे तब उनके पिता ने 5 जनवरी 1998 को सुसाइड कर लिया था। इतना ही नहीं इनकी मां उस समय कैंसर से जूंज रही थी। इन मुश्किल हालातो से निकलते हुए Jonny Bairstow ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनायी। बता दें कि Jonny Bairstow के पिता डेविड बेयर्स्टो भी एक क्रिकेटर थे और क्रिकेट की दुनिया में उन्होंने भी काफी मेहनत की थी। इंग्लैंड के लिए डेविड ने 4 टेस्ट और 21 वनडे मुकाबले खेले थे। इसके अलावा इन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी करीबन 14 हजार रन बनाये थे जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल थे। Jonny Bairstow ने अपने पिता को याद करते हुए कहते हैं-

Advertisment
Advertisment

“मैं बहुत ही ज्यादा विशेष था। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं पूरी दुनिया घूम पा रहा हूं। दुनिया के सभी लोगो के पास मेरे पिता की कुछ अच्छी यादें हैं।”

पिता के मौत के अगले दिन स्कूल गये थे बेयर्स्टो

Jonny Bairstow
Jonny Bairstow

Jonny Bairstow का बचपन वाकई में काफी चुनौतियों से भरा रहा है। पिता के सुसाइड करने के बाद अपनी मां और खुद को संभाल पाना उनके लिए आसान नहीं था। उस दौरान उनकी मां भी कैंसर जैसे घातक बीमारी से जूंज रही थी। ऐसे में उनके लिए सब कुछ संभाल पाना बेहद कठिन था। Jonny Bairstow ने अपने एक इंटरव्यू में अपने पिता के सुसाइड वाले दिन को याद करते हुए कहा-

“पिता की मौत के अगले दिन मां का जनिमदिन था। उस दिन मां ने मुझे और बहन को स्कूल भेजा। मां का कहना था कि अब हालात से हमें ही निपटना होगा। उसी पल मैंने सोच लिया था चाहे कुछ भी हो जाये मैं भी क्रिकेटर बनूंगा।” 

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं बेयर्स्टो

Jonny Bairstow
Jonny Bairstow

Jonny Bairstow फिलहाल बेहद खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के 2 मुकाबलों में इन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। हालांकि पहले मैच में ये रन बनाने से चूक गये थे लेकिन बाकि के दो मैचों में इन्होंने अपने फॉर्म में वापसी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बाद भारत के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में भी जहां इंग्लैंड के बल्लेबाज रन बनाने से जूंजते हुए दिखे वहीं Jonny Bairstow ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेलकर आउट हुए। दूसरे पारी में भी ये कमाल का खेल दिखाते हुए अर्धशतक जड़कर फिलहाल नाबाद खेल रहे हैं। बता दें कि Jonny Bairstow ने इस साल में अबतक कुल 5 शतक जड़ चुके हैं। इसमें 3 शतक इन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर, तो वहीं 2 शतक आईपीएल 2022 में जड़े हैं।