भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन, ऐसा रहा है कपिल देव का योगदान 1

भारतीय क्रिकेट का इतिहास 85 साल पुराना है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 1932 में पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत की। जिसके बाद से भारतीय टीम ने क्रिकेट के मैदान में जबरदस्त सफलताएं हासिल की और हर साल के बाद आगे ही बढ़ता चला गया। भारतीय टीम के लिए पहली बार सबसे बड़ी खुशी का पल साल 1983 में आया जब कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने क्रिकेट विश्वकप जीता।

भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन, ऐसा रहा है कपिल देव का योगदान 2

Advertisment
Advertisment

भारत के महान कप्तान कपिल देव आज मना रहे हैं अपना 58वां जन्मदिन

ये विश्वकप जीताने के साथ ही कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट की काया ही बदलने का काम किया। भारतीय क्रिकेट को सबसे पहली बार सुखद पल का अहसास कराने वाले विश्वविजेता कप्तान कपिल देव आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। कपिल देव का जन्म 6 जनवरी 1959 को चंडिगढ़ में हुआ। कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक बहुत बड़ा योगदान दिया और वो भारत के महान खिलाड़ी होने के साथ ही महान कप्तान भी रहे।

कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट में दिया है बड़ा योगदान

Advertisment
Advertisment

कपिल देव भारत के एक बहुत बड़े ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे हैं। जिस तरह से कपिल देव ने अपने अकेले के बूते भारतीय टीम को कई बार जबरदस्त जीत दिलायी है। कपिल देव के योगदान को ना भारतीय क्रिकेट में कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। एक भारतीय टीम जो जीत के लिए तरस रही थी उस भारतीय टीम में कपिल देव ने अपने आने के बाद जान सी फूंक दी। कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा मुकाम हासिल कराया है।

भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन, ऐसा रहा है कपिल देव का योगदान 3

विश्व के महान ऑलराउंडर में शुमार रहे हैं कपिल देव

भारतीय क्रिकेट में कपिल देव का नाम एक बहुत बड़े अदब से लिया जाता है। कपिल देव ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के एक जबरदस्त कप्तान के तौर पर जाने गए बल्कि कपिल देव विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते हैं। कपिल देव ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के साथ ही बेहतरीन बल्लेबाजी से भी खास छाप छोड़ी है।

भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन, ऐसा रहा है कपिल देव का योगदान 4

इस तरह का रहा है कपिल देव का प्रदर्शन

कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में जबरदस्त छाप छोड़ी है। कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में जहां 131 मैचों में 5248 रन बनाने के साथ ही 434 विकेट हासिल किए हैं वहीं वनडे क्रिकेट में भी कपिल देव का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। कपिल ने भारत के लिए 225 वनडे मैच में 3783 रन बनाने के अलावा 253 विकेट भी हासिल किए।

 

भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन, ऐसा रहा है कपिल देव का योगदान 5