OMG विराट द्वारा पाकिस्तान को शर्मनाक तरह से हराने के बाद धोनी को लेकर ये क्या कह गये केदार जाधव 1

पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम की विश्वभर में सराहना हो रही है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया। इस सूची में महेन्द्र सिंह धोनी और केदार जाधव शामिल हैं। बतौर भारतीय खिलाड़ी केदार का यह पहला विदेश दौरा है। केदार इंग्लैंड में भारतीय खिलाड़ियों के लिए दर्शकों का समर्थन देखकर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अब तक के अनुभव को भी साझा किया है।

यहां की स्थितियां हैं काफी अलग –

Advertisment
Advertisment

OMG विराट द्वारा पाकिस्तान को शर्मनाक तरह से हराने के बाद धोनी को लेकर ये क्या कह गये केदार जाधव 2

केदार जाधव भारतीय टीम के साथ इग्लैंड में मैच का लुफ्त उठा रहे हैं। इसके साथ वो काफी कुछ सीख भी रहे हैं। उन्होंने भारत और इंग्लैंड की स्थितियों में फर्क का जिक्र करते हुए कहा, भारत में हमें अनुकूल स्थितियां मिलती हैं, क्यों कि हम काफी हद तक अपने मैदानों से वाकिफ होते हैं। इस वजह से हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना रहती है।   कल कोलकाता नाईट राइडर्स के जीतने पर भड़के सुनील गवास्कर ने आईपीएल गवर्निंग कमेटी को लगाया फटकार

इंग्लैंड की परिस्थितियां काफी अलग हैं। यहां का मौसम भी काफी अलग रहता है। यहां हम आराम से अपने सभी शॉट नहीं खेल पाते हैं। क्रीज पर रहने के दौरान हर वक्त फोकस की जरूरत रहती है, क्यों कि कभी भी अचनाक गेंद स्विंग होना शुरू हो सकती है। यहां तक की यह भी हो सकता है कि आप 70 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और अचनाक आपको ऐसा लगने लगे कि आप अभी ही बल्लेबाजी करने आये हैं।

मैं जो भी चाहा है मुझे वो मिल गया –

Advertisment
Advertisment

OMG विराट द्वारा पाकिस्तान को शर्मनाक तरह से हराने के बाद धोनी को लेकर ये क्या कह गये केदार जाधव 3

केदार जाधव 2010 में पहली बार इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड आए थे। उस दौरान केदार चोटिल होने की वजह से ज्यादा खेल नहीं पाए थे। लिहाजा उन्हें जल्दी ही भारत लौटना पड़ा था। इसके बाद जनवरी 2017 में इंग्लैंड, भारत दौर पर आयी थी। इस दौरान एक मैच पुणे खेला गया था। पुणे जाधव का होम ग्राउंड है। उस मैच में जाधव का अच्छा प्रदर्शन रहा था। उन्होंने उस पारी का जिक्र करते हुए कहा, मुझे हमेशा यही लगता है कि मैंने जिंदगी में जो भी चाहा है वो मुझे मिल गया है। इसी तरह मुझे यह भी मिला है। मैं इस मौका का पूरा उपयोग करूंगा।   इंग्लैंड के कप्तान ने बेन स्टोक्स की फिटनेस पर दिया बड़ा बयान, चैंपियंस ट्रॉफी में अनफिट होने पर भी होंगे टीम का हिस्सा

धोनी को लम्बे समय से देख रहा हूं –

OMG विराट द्वारा पाकिस्तान को शर्मनाक तरह से हराने के बाद धोनी को लेकर ये क्या कह गये केदार जाधव 4

केदार जाधव एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनका कहना है कि वो धोनी को एक लम्बे से देख रहे हैं। उन्होंने धोनी का जिक्र करते हुए कहा, “मैं धोनी को पिछले 13- 14 सालों से देख रहा हूं। इसलिए उनके बहुत कुछ सीखा  हूं। वो एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा सहायता करने के लिए तत्पर रहते हैं। वो हमेशा आपको आपकी गलती बता देंगे, लेकिन कभी भी समाने जाहिर नहीं होने देते हैं। इतने महान खिलाड़ी के साथ खेलने किसी के लिए भी बहुत ही सम्मानजनक और आत्मविश्वास बढ़ाने जैसा होता।”

बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी और केदार जाधव ज्यादा साथ नहीं खेले हैं, लेकिन केदार ने उन्हें एक लम्बे समय से खेलते हुए देखा है।