अब इस देश में दिखेगा आईपीएल का दम, धोनी की टीम को मिली ये खास ज़िम्मेदारी 1

विश्व क्रिकेट में केन्या देश की उपलब्धि को तो आप जानते ही होंगे। और अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं  क्रिकेट विश्व 2003 में केन्या ने सभी बड़ी टीमों को आश्चर्य में डालते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। भारतीय पूर्व विश्वविजेता खिलाड़ी संदीप पाटिल के प्रशिक्षण में केन्या क्रिकेट टीम ने ये मुकाम हासिल किया था।

इस बड़ी सफलता के बाद विश्व क्रिकेट में धीरे-धीरे केन्या का स्तर लगातार गिरता गया और आज एक बार फिर केन्या की क्रिकेट टीम जहां से शुरूआत की थी वहीं पर आ गई। केन्या देश को विश्व में क्रिकेट के लिए ही कुछ ज्यादा जाना जाता था।  जिससे वहां पर्यटकों में इजाफा होता था लेकिन अब केन्या पर्यटकों के लिए मोहताज होता जा रहा हैं।मैडम तुसाद संग्रहालय मे भारत के सबसे सफल अंतर्राष्ट्रीय कप्तान को मिली जगह

Advertisment
Advertisment

इसी को लेकर केन्या ट्यूरिज्म बोर्ड आईपीएल की टीम राईजिंग पुणे सुपरजॉइंट के साथ सहयोगी प्रायोजक के रूप में जुड़ा है जिससे कि वो भारतीय पर्यटकों को केन्या के लिए खिंच सके। केन्या ट्यूरिज्म बोर्ड ने कहा, कि “केटीबी स्थानिय फ्रेंचाइजी राईजिंग पुणे सुपरजॉएंट के के साथ सहयोगी प्रायोजक के रूप में जुड़ा हैं। इससे भारतीय यात्रियों तक हम पहुंच सके। केटीबी ने खेल के प्रभाव खासकर क्रिकेट और इसकी लोकप्रियता पर केन्या के लिए जागरूकता और विचार विमर्श करने के लिए एसोसिएशन शुरू किया है।”

साथ ही केटीबी का कहना है, कि 2016 में लगभग 64 हजार भारतीय केन्या में पर्यटक के रूप में पहुंचे थे। और अब हमारे देश को 2018 तक 1 लाख तक भारतीयों को केन्या के लिए आकर्षित करने की उम्मीद है। केटीबी हर भारतीय के लिए एक छुट्टी के साथ साथ हमारे वहां का प्रकृति वातावरण, संस्कृति विरासत के अनुभवों को पूरे भारत में पहुंचाना चाहता है।”बैंगलोर के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले पुणे की टीम के खिलाड़ी ने किया बेन स्टोक्स की फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा