कभी इस भारतीय मूल के खिलाड़ी को लेकर किरण मोरे ने की थी एक बड़ी भविष्यवाणी, अब भारत के खिलाफ खेलने को हैं तैयार 1

भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर उनके खिलाफ अपने मिशन की शुरूआत 5 जनवरी से केपटाउन के मैदान से करने वाली है। भारतीय टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ अपने इस सफर की शुरूआत करेगी। भारतीय टीम के लिए ये दौरा इस साल का सबसे मुश्किल दौरा माना जा रहा है जहां पर नंबर वन भारतीय टीम की साख दांव पर रहेगी। भारतीय टीम तो कोहली की कप्तानी में मिशन अफ्रीका के लिए तैयार हैं लेकिन एक भारतीय ही विराट सेना के सामने चुनौती बना हुआ है।

कभी इस भारतीय मूल के खिलाड़ी को लेकर किरण मोरे ने की थी एक बड़ी भविष्यवाणी, अब भारत के खिलाफ खेलने को हैं तैयार 2

Advertisment
Advertisment

केशव महाराज कभी रहें है भारत के फैन, आज भारत के खिलाफ खेलने को है तैयार

ये भारतीय है दक्षिण अफ्रीका का युवा खिलाड़ी स्पिन गेंदबाज केशव महाराज….. जी हां केशव महाराज भारतीय मूल के ही हैं जो दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट क्रिकेट टीम के मौजूदा समय में सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। केशव महाराज के बारे में सबसे हैरान करने वाली बात तो ये हैं कि वो कभी भारतीय टीम के सबसे बड़े समर्थक हुआ करते थे जो अब भारतीय टीम के खिलाफ ही खेलने जा रहे हैं।

कभी इस भारतीय मूल के खिलाड़ी को लेकर किरण मोरे ने की थी एक बड़ी भविष्यवाणी, अब भारत के खिलाफ खेलने को हैं तैयार 3

किरण मोरे के साथ दो साल की उम्र में केशव ने खिंचवायी थी फोटो

Advertisment
Advertisment

दक्षिण अफ्रीका के युवा स्पिन गेंदबाज केशव महाराज की एक तस्वीर सीरीज से ठीक पहले वायरल हो चली है जो आपको आश्चर्य में डाल सकती है। भारतीय क्रिकेट टीम साल 1992-93 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई था जहां पर महज दो साल के केशव महाराज ने भारतीय पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे के साथ एक फोटो खिंचवायी थी। जिसमें किरण मोरे 2 साल के केशव महाराज के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं।

कभी इस भारतीय मूल के खिलाड़ी को लेकर किरण मोरे ने की थी एक बड़ी भविष्यवाणी, अब भारत के खिलाफ खेलने को हैं तैयार 4

केशव के पिता आत्मानंद ने ही क्लिक की थी फोटो

भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका के पहले दौरे के समय केशव महाराज 2 साल के ही थे और वो भारत के बहुत बड़े फैन हुआ करते थे लेकिन समय का चक्र देखिए आज वहीं भारतीय फैन भारत के खिलाफ ही खेलने को तैयार है। किरण मोरे के साथ खड़े केशव महाराज की ये फोटो खुद केशव के पिता आत्मानंद ने क्लिक की थी। केशव के परदादा भारत में ही रहा करते थे।

कभी इस भारतीय मूल के खिलाड़ी को लेकर किरण मोरे ने की थी एक बड़ी भविष्यवाणी, अब भारत के खिलाफ खेलने को हैं तैयार 5

किरण की बात आज हो गई है सच

केशव महाराज के पिता आत्मानंद ने किरण मोरे की केशव को लेकर की गई एक भविष्यवाणी को याद किया जो आज सच हो गई है। केशव के पिता आत्मानंद ने बताया कि “मुझे याद है कि किरण ने केशव की हथेली पकड़ी थी और उसे देखते हुए उन्होंने कहा था कि वो भविष्य में क्रिकेट खेलेगा। उसके बाद हमनें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज किरण के शब्द सच हो चले हैं।”

कभी इस भारतीय मूल के खिलाड़ी को लेकर किरण मोरे ने की थी एक बड़ी भविष्यवाणी, अब भारत के खिलाफ खेलने को हैं तैयार 6