पूर्व भारतीय दिग्गज विकेटकीपर ने बताया कब महेंद्र सिंह धोनी ले सकते हैं आईपीएल से भी संन्यास 1
PC_IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का समापन हो चुका है, लेकिन आईपीएल के इतिहास में सबसे कामयाब टीमों में से एक मानी जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस बार कुछ खास नहीं रहा। चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार खिताब जीता है, और हर बार प्लेऑफ में प्रवेश किया है, लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी की ये टीम इस बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी।

महेन्द्र सिंह धोनी के अगले सीजन में खेलने पर सवाल

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार इतना ज्यादा बुरा खेली है, तो साथ ही कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का भी बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा। महेन्द्र सिंह धोनी इस सीजन केवल 200 रन ही बना सके और उनका स्ट्राइक रेट 116 का रहा।

Advertisment
Advertisment

पूर्व भारतीय दिग्गज विकेटकीपर ने बताया कब महेंद्र सिंह धोनी ले सकते हैं आईपीएल से भी संन्यास 2

महेन्द्र सिंह धोनी ने जिस तरह से इस सीजन में संघर्ष किया है, उसे देखते हुए तो उनके इसके बाद आईपीएल में खेलने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन धोनी ने अपने अंतिम मैच में इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ किया कि वो अगला सीजन खेलेंगे।

धोनी को खेलना चाहिए या नहीं, इसका जवाब वो ही दे सकते हैं बेहतर

किरण मोरे से जब ये पूछा गया कि महेन्द्र सिंह धोनी को अगला आईपीएल सीजन खेलना चाहिए या नहीं तो किरण मोरे ने कहा कि

“ये पूरी तरह धोनी पर निर्भर करता है कि उन्हें कैसा लगता है- मानसिक और शारीरिक दोनों तौर पर। क्या अगले साल उनका शरीर खेलने की इजाजत देता है? धोनी इस सवाल का जवाब किसी से ज्यादा बेहतर तरीके से दे सकते हैं।”

Advertisment
Advertisment

धोनी

“आईपीएल से रिटायरमेंट का फैसला पूरी तरह से धोनी का है। धोनी के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। क्रिस गेल 41 साल के हैं और वो काफी अच्छा कर रहे हैं। ये हमारे लिए सबसे बड़ा उदाहरण है। हमें धोनी की क्षमताओं पर शक नहीं करना चाहिए। अगर वो खेलना चाहते हैं तो वो खेलेंगे। इसलिए ये हमें उन पर ही छोड़ देना चाहिए।”

धोनी के साथ सीएसके को फिर से तैयार करनी चाहिए अपनी टीम

“तीन खिताब जीतना कोई आसान नहीं है। अगले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है। सीएसके को अपनी टीम को दोबारा तैयार करने के लिए काफी काम करना होगा।”

IPL-12: Chennai, again, with the contribution of Dhoni, Raina, Tahir

”पिछले 13 सालों में  शायद आपका एक साल खराब हो सकता है। यही सीएसके के साथ हुआ। सीएसके ने तीन बार खिताब जीता है। हमें सीएसके के एक खराब साल को तवज्जो नहीं देनी चाहिए। धोनी लीजेंड हैं और हमें ये नहीं भूलना चाहिए। तीन खिताब जीतना बड़ा रिकॉर्ड है।”