नील वेगनर का खुलासा न्यूजीलैंड के दर्शको की इस बदसलूकी की वजह से विराट कोहली ने चुप होने का किया था इशारा 1

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में विराट कोहली एंड कंपनी को हार मिली। वैसे तो विराट कोहली की अगुवायी वाली भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जिस तरह से न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को अपनी एकजुटता से पस्त किया वो देखते ही बनता है।

विराट कोहली ने फाइनल मैच में भी दिखाई थी आक्रमकता

न्यूजीलैंड ने फाइनल मैच में भारतीय टीम को कोई मौका ही नहीं दिया। भारतीय टीम भले ही खिताबी जंग में पिछड़ गई, लेकिन विराट कोहली अपनी आक्रमकता के साथ ही मैदान में नजर आए।

Advertisment
Advertisment

नील वेगनर का खुलासा न्यूजीलैंड के दर्शको की इस बदसलूकी की वजह से विराट कोहली ने चुप होने का किया था इशारा 2

विराट कोहली ने एक बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन साथ ही उनकी आक्रमकता भी एक अलग तरह की पहचान बनाती है। विराट कोहली ने इसी तरह की आक्रमकता टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दिखायी।

कीवी फैंस से कोहली ने मैच के दौरान किया था चुप रहने का इशारा

कुछ ऐसे ही इस फाइनल मैच में विराट कोहली न्यूजीलैंड के प्रशंसकों को चुप रहने का इशारा करते भी दिखे। कोहली न्यूजीलैंड के फैंस की तरफ देखते हुए मुंह पर उंगली रख चुप रहने को कह रहे थे। आखिर कोहली ने न्यूजीलैंड के प्रशंसकों को चुप रहने का इशारा क्यों किया?

नील वेगनर का खुलासा न्यूजीलैंड के दर्शको की इस बदसलूकी की वजह से विराट कोहली ने चुप होने का किया था इशारा 3

Advertisment
Advertisment

ये सवाल जरूर देखने वालों के मन में होगा। तो इसका खुलासा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर ने किया। नील वेगनर ने बताया कि विराट कोहली ने कीवी फैंस को चुप रहने का इशारा क्यों किया।

नील वेगनर ने किया खुलासा, कोहली ने क्यों किया चुप का इशारा

न्यूजीलैंड के फैंस विराट कोहली के धीरज को परख रहे थे, जिसमें वो विराट कोहली को चिढ़ाने के लिए उनके नाम पर गाना गा रहे थे। न्यूजीलैंड के फैंस ‘In your head Kohli, in your head’ जैसे शब्दों के साथ गाना गा रहे थे।

नील वेगनर का खुलासा न्यूजीलैंड के दर्शको की इस बदसलूकी की वजह से विराट कोहली ने चुप होने का किया था इशारा 4

इसे लेकर नील वेगनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि

“हाँ, कीवी दर्शक ने गाना गुनगुनाया था, वो लगातार एक ही गाना गा रहे थे। ‘In your head Kohli, in your head’, क्योंकि वो भारतीय कप्तान कोहली को छेड़ना चाह रहे थे और उन्हें मैदान पर भड़काने की कोशिश कर रहे थे।”

“विराट कोहली भी लगातार उन्हें किसी न किसी तरह जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने मुँह पर उंगली रख कर कई बार कीवी दर्शकों को चुप रहने के लिए कहा और उसके बाद उन्होंने डेवोन कॉनवे को सपोर्ट करने के लिए गुनगुनाना शुरू कर दिया।”