IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 1

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में टीमों के बीच अब रोमांच अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। इसी रोमांच के बीच शुक्रवार को कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राईडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला खेला जाएगा जिसमें दोनों ही टीमों की नजरें जीत पर रहेंगी।

दिल्ली के खिलाफ केकेआर इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मैदान में

कोलकाता नाइट राईडर्स एक बार फिर से अपने घरेलू मैदान में लौट आयी है और वो इस मैच में किसी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में मिली शर्मनाक हार के गम को दूर करना चाहेगी।

Advertisment
Advertisment

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 2

ऐसे में दिनेश कार्तिक एंड कंपनी जीत के लिए एक ऐसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी जो दिल्ली कैपिटल्स को कोई मौका ना दें। तो आपको बताते हैं वो 11 खिलाड़ी जो दिल्ली के खिलाफ केकेआर के खिलाफ रहेगे तैयार

दिनेश कार्तिक(कप्तान)

कोलकाता नाइट राईडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक इस सीजन में वैसा नहीं खेल सके है जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। दिनेश कार्तिक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहेंगे।

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 3
PC_IPLT20.COM

क्रिस लिन

केकेआर के तूफानी सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन एक बहुत बड़ा नाम है लेकिन उन्होंने इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से वैसी छाप नहीं छोड़ी है। लिन पर भी प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा।

Advertisment
Advertisment
IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 4
PC_IPLT20.COM

सुनील नरेन

केकेआर के बहुत ही खास खिलाड़ी सुनील नरेन किसी मैच में गेंदबाजी से तो किसी मैच में बल्लेबाजी से अहम योगदान दे रहे हैं। सुनील नरेन से इसी तरह की उम्मीदें रहेंगी।

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 5
PC_IPLT20.COM

रॉबिन उथप्पा

कोलकाता नाइट राईडर्स के उपकप्तान रॉबिन उथप्पा को इस सीजन में और भी अच्छी जिम्मेदारी दिखानी होगी। रॉबी ने अब तक ठीक-ठाक प्रदर्शन ही किया है।

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 6
PC_IPLT20.COM

नीतिश राणा

कोलकाता के युवा स्टार बल्लेबाज नीतिश राणा ने इस सीजन में बेहतरीन शुरुआत की थी और अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था लेकिन इसके बाद पिछले कुछ मैचों से नीतिश राणा खामोश हैं।

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 7
PC_IPLT20.COM

शुभमन गिल

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल लगातार केकेआर की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने में सफल रहे हैं लेकिन इन्होंने अब तक वो प्रदर्शन नहीं दिखाया जिस काबिलियत के लिए इन्हें पहचाना जाता है।

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 8
PC_IPLT20.COM

आन्द्रे रसेल

केकेआर की टीम की सफलता में सबसे बड़ा हाथ ऑलराउंडर आन्द्रे रसेल का है। आन्द्रे रसेल ने इस सीजन में तो बल्लेबाजी से कुछ अलग ही रूप अपना रखा है जो हर मैच में चल रहे हैं।

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 9
PC_IPLT20.COM

कुलदीप यादव

केकेआर की टीम को अपने स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव से काफी उम्मीदें हैं । कुलदीप यादव ने अब तक तो इन उम्मीदों को नहीं दिखाया है लेकिन इनसे आने वाले मैचों में काफी आस है।

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 10
PC_IPLT20.COM

पीयूष चावला

केकेआर के सबसे अनुभवी गेंदबाज स्पिनर पीयूष चावला का वैसे तो इस सीजन में इतना बुरा प्रदर्शन भी नहीं रहा है लेकिन इन्हें और भी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करनी होगी।

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 11
PC_IPLT20.COM

हैरी गर्नी

केकेआर टीम मैनेजमेंट ने काफी चिंतन के बाद इंग्लैंड के खिलाफ हैरी गर्नी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। हैरी गर्नी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया।

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 12
PC_IPLT20.COM

प्रसिद्ध कृष्णा

कोलकाता के युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सीजन में बढ़िया गेंदबाजी की है। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी से दिखाया कि उन पर किसी भी स्थिति में विश्वास किया जा सकता है।

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये हो सकती है केकेआर की प्लेइंग इलेवन 13

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।