आईसीसी ने जारी की नई ODI रैंकिंग, टॉप पर फिर पहुँचे विराट कोहली, जाने किस स्थान पर है रोहित शर्मा 1

भारत और न्यू ज़ीलैण्ड के बीच संपन्न हुई 3 मैचों की सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बल्लेबाजों की रैंकिंग घोषित कर दी है. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने  एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में अपने पुराने स्थान पर वापसी की. इसके आलावा भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने कैरियर के बेस्ट रेटिंग पॉइंट हासिल किये हैं. इस सीरीज से भारतीय टीम को भी फायदा हुआ है. टीम एक बार फिर नंबर वन की पोजीशन पर पहुंच गयी.

कोहली की विराट रैंकिंग-

Advertisment
Advertisment

जब आप शिखर पर पहुँच जाते हैं तो उसके बाद अआप के पास अन्य कोई कीर्तिमान स्थापित करने को नही रह जाता. तब आप शिखर में पहुचे हुए व्यक्तियों में भी श्रेष्ठ बन एक नया कीर्तिमान बनाना चाहते हैं. यही हाल भारतीय कप्तान विराट कोहली का है. वह काफी समय से आइसीसी की बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर चल रहे थे, हाल ही में उन्हें एबी डीविलियर्स ने नंबर एक से हटाया था.

विराट कोहली ने इसका बदला आईसीसी की आज तक की सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल किये हैं. खुद आईसीसी को विराट के लिए ट्वीट करना पड़ा. उनसे पहले कभी किसी भी बल्लेबाज ने इतने अंक नही कमाए थे. 

सचिन को पीछे छोड़ा-

Advertisment
Advertisment

विराट ने न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पहले मैच में 121 रनों की पारी खेली थी,  इसके बाद तीसरे मैच कानपुर में 113 रनों की पारी के साथ सीरीज में कुल 263 रन अपने नाम किये.

वह आईसीसी द्वारा रैंकिंग में इतने रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं. उनके 889 अंक हैं. यह  किसी भी भारतीय द्वारा प्राप्त अंको में अव्वल अंक हैं. इससे पहले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1998 में 887 अंक हासिल किये थे

रोहित ने भी करियर का बेस्ट हासिल किया-

आईसीसी ने जारी की नई ODI रैंकिंग, टॉप पर फिर पहुँचे विराट कोहली, जाने किस स्थान पर है रोहित शर्मा 2

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कानपुर में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली. इसका फायदा उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में मिला. उन्होंने तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में 147 रनों की पारी खेली. उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल किये हैं. उनके अब 799 अंक हो गये हैं. हालंकि, बह अभी भी नंबर 7 पर ही स्थित हैं.

Rank      (+/-)       Player                     Team     Points    Avge      Highest Rating

1           (+1)         Virat Kohli             Ind          889!       55.74     889 v NZ at Kanpur 2017

2           (-1)          AB de Villiers        SA           872        54.06     902 v NZ at Auckland 2015

3           ( – )          David Warner       Aus         865        44.94     880 v Pak at Adelaide 2017

4           ( – )          Babar Azam         Pak         846*!     58.60     846 v SL at Sharjah 2017

5           ( – )          Quinton de Kock  SA           808 !      45.85     808 v Ban at East London 2017

6           (-1)          Joe Root                Eng         802         50.00     808 v Win at Bristol 2017

7           ( – )          Rohit Sharma       Ind          799 !      44.33     799 v NZ at Kanpur 2017

8           (+2)         Faf du Plessis      SA           773        43.90     791 v SL at Cape Town 2017

9           ( – )          Hashim Amla       SA           766        51.25     901 v Eng at Trent Bridge 2012

10         (-2)          Kane Williamson NZ           760        46.31     798 v SA at Centurion 2015

वीडियो ऑफ़ द डे-

prashant

PROUD INDIAN,..CRICKET LOVER...