कोलकाता नाइट राइडर्स

इंडियन प्रीमियर लीग की कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सफर 2019 में ठीक चल रहा था। कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस को हराकर वानखेड़े में इतिहास रचने की कोशिश कर रहा था।

यह मैच केकेआर के लिए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए महत्वपूर्ण था। लेकिन मुंबई इंडियंस के हाथों अपमानजनक हार का सामना करते हुए उनकी सभी उम्मीदों ने दम तोड़ दिया।

Advertisment
Advertisment

जबकि इस टीम के कुछ खिलाड़ी लगातार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते रहे। जिसमें आंद्र रसेल ने लगभग असंभव परिस्थितियों से मैच जीतने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2020 में इन 3 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज 1

उन्होंने 204.81 की स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स प्ले ऑफ में शामिल होने की दावेदार थी लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतर रनरेट के चलते प्लेऑफ में जगह बनाई। वहीं केकेआर ने मुंह लटकाकर टूर्नामेंट की समाप्ति की। तो आइए आपको बताते हैं उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्हे इस फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है।

 कमलेश नागरकोटी -[ 3.2 करोड़ ]

तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर सुर्खियों में छा गए थे। उन्होंने उस टूर्नामेंट में लगातार 140 किमी की रप्तार से गेंदबाजी की थी।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने केकेआर के टीम प्रबंधन को इतनी कम उम्र में अपनी गति से इतना प्रभावित किया कि उन्होंने 2018 की नीलामी में उनके लिए बोली लगाने का फैसला किया। भारी बोली लगाने के बाद उन्होंने उसे 3.2 करोड़ में खरीदा।

कोलकाता नाइट राइडर्स

लेकिन नागरकोटी ने उस नीलामी के बाद से केकेआर के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। वह 2018 सीज़न की शुरुआत से ठीक पहले चोटिल हो गए और इस साल भी वह चोट की चिंताओं के कारण नहीं खेल सके।

इन परिस्थितियों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि केकेआर को अगली नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर देना चाहिए क्योंकि उन्हें इस समय उनके फॉर्म और गति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके पास नीलामी में कम कीमत पर उसे खरीदने का विकल्प भी है।