आईपीएल 2020 के प्रदर्शन के आधार पर धोनी बना सकते हैं टी-20 विश्व कप में जगह: अनिल कुंबले 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ वक्त से लगातार टीम से दूर हैं। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं जिन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। इस दौरान भारतीय टीम ने एक के बाद एक कई सीरीज खेली लेकिन धोनी इस बीच टीम में वापसी करते हुए नजर नहीं आए।

महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के जरिए बनाएंगे विश्व कप टीम में जगह?

अगले साल भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में खेलना है जहां भारत को बेशक सबसे दावेदार माना जा रहा है लेकिन फैंस के मन में ये बात जरूर है कि महेन्द्र सिंह धोनी उस दौरान वापसी करेंगे या नहीं?

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली

वैसे पिछले कुछ समय से जो बातें सामने आ रही है वो तो ये है कि महेन्द्र सिंह धोनी को विश्व कप में वापसी करने से पहले अपनी फॉर्म और फिटनेस को आईपीएल में दिखाना होगा। आईपीएल को इस समय धोनी के लिए अहम माना जा रहा है।

आईपीएल से पहले महेन्द्र सिंह धोनी को मिलेगा मौका या नहीं

महेन्द्र सिंह धोनी पर तो इन दिनों हर किसी की नजरें लगी हुई हैं। वैसे तो फैंस भारत की हर सीरीज में उनकी उपस्थिति पर नजरें लगाए हुए हैं। साल 2019 तो विश्व कप के बाद से पूरा निकल गया लेकिन धोनी को किसी भी मैच में नहीं देखा गया।

आईपीएल 2020 के प्रदर्शन के आधार पर धोनी बना सकते हैं टी-20 विश्व कप में जगह: अनिल कुंबले 2

Advertisment
Advertisment

इसके साथ ही नए साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाप उनके घर में भी महेन्द्र सिंह धोनी टीम में नजर नहीं आ रहे हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें मौका मिलेगा या नहीं ये देखना बड़ा दिलचस्प है। वैसे अभी तक ये समझा नहीं जा रहा है कि धोनी खुद टीम से दूर हैं या उन्हें दूर रखा गया है।

अनिल कुंबले ने धोनी की वापसी को लेकर कही ये बात

एमएस धोनी की वापसी को लेकर पूर्व कप्तान और पूर्व कोच अनिल कुंबले ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि

आईपीएल 2020 के प्रदर्शन के आधार पर धोनी बना सकते हैं टी-20 विश्व कप में जगह: अनिल कुंबले 3

“ये सब एमएस(धोनी) के आईपीएल के बारे में है। और अगर सभी भारतीय टीम का मानते हैं कि उन्हें विश्व कप के लिए इस सेवाओं की जरूरत है तो वहां से वो टीम का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन हमें इंतजार करना होगा और देखों।”