महेंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी, पुलिस में एफआईआर हुआ दर्ज 1

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर चोरी हो गई है। दिल्ली एनसीआर स्थिति नोएडा में धोनी का घर है। यहाँ के सेक्टर 139 में उनका घर है। धोनी यहाँ खुद नहीं रहते हैं और यह घर विक्रम सिंह के उन्होंने रेंट पर दिया था। यहाँ घर के मरम्मत का काम चल रहा था।

एलसीडी चोरी हुई

महेंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी, पुलिस में एफआईआर हुआ दर्ज 2

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी के घर से एलसीडी टीवी की चोरी हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की है जब सिंगल फ्लोर के घर के किराएदार विक्रम सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसके घर से एलसीडी टीवी गायब है।

नोएडा सेक्टर 39 के पुलिस थाने में विक्रम सिंह ने इसके लिए एफआईआर दर्ज करवाया है। धोनी घर में नहीं रहते हैं और इसी लिए उन्हें इस मामले में शामिल नहीं किया गया है।

धोनी से लेना- देना नहीं

महेंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी, पुलिस में एफआईआर हुआ दर्ज 3

महेंद्र सिंह धोनी का घर किराय पर चल रहा है और इसी वजह से इस केस या चोरी से उनका कोई लेना देना नहीं है। पुलिस स्टेशन के एसएचओ कपिल ने खुद इस मामले पर जानकारी दी।

Advertisment
Advertisment

चोरी के बाद से घर की मरम्मत के दौरान काम कर रहा हेल्फर गायब है। विक्रम सिंह और पुलिस को शक है कि उसी ने चोरी की है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उनकी पकड़ा जायेगा।

आईपीएल में खेल रहे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी, पुलिस में एफआईआर हुआ दर्ज 4

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले खेल रहे हैं। बुखार होने की वजह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में वह नहीं खेल पाए थे।

आज मैदान में उनकी वापसी हुई है। चेन्नई पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है लेकिन इस मैच को जीतकर टेबल में पहले स्थान पर पहुंचा चाहेगी। धोनी की वापसी से टीम की काफी मजबूती मिलेगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।