एमएस धोनी

भारतीय सरकार ने कुछ दिनों पहले ही जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया और लेह और लद्दाख को अलग करके केंद्रशासित प्रदेश बना दिया है. अब जल्द ही भारत देश अपना आजादी दिवस मनाने वाला है. इस दिन लेह में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी भारतीय तिरंगा फहरा सकते हैं.

लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी कश्मीर में कर रहे हैं ड्यूटी

लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी

Advertisment
Advertisment

विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय जम्मू और कश्मीर में हैं. वहां पर वो टेरिटोरियल आर्मी बटालियन के साथ नौकरी कर रहे हैं. धोनी इस समय कश्मीर के पुलवामा में अपने बटालियन के साथ हैं. धोनी अपनी टीम के साथ 31 जुलाई को जुड़े थे.

धोनी का आर्मी के साथ कार्यकाल 15 अगस्त को खत्म होगा. अब महेंद्र सिंह धोनी को आर्मी के बड़े अफसरों ने 10 अगस्त को उनके बटालियन के साथ लेह भेजने का फैसला किया है. जहाँ पर वो अपनी टीम के साथ 15 अगस्त तक रहेंगे. 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी लेह में तिरंगा फहराएंगे.

आर्मी ने लिया लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी को लेह भेजने का फैसला

15 अगस्त को लेह में तिरंगा फहराएंगे महेंद्र सिंह धोनी! 1

भारत की आर्मी ने धोनी के आगे की कार्यक्रम पर बात करते हुए कहा कि

Advertisment
Advertisment

” धोनी सेना के एक बड़े प्रचारक की तरह हैं. वो अपने सेना के साथियों को और प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं. धोनी उनके साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल कर मनोबल बढ़ा रहे हैं. उसके साथ ही वो युद्ध की तैयारियों को भी सीख रहे हैं. वो 15 अगस्त तक घाटी में ही रहेंगे.”

जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाने के बाद वहां पर मौहाल को शांत रखने का प्रयास किया जा रहा है.

महेंद्र सिंह धोनी दक्षिण अफ्रीका सीरीज से कर सकते हैं वापसी

एमएस धोनी

दिग्गज खिलाड़ी धोनी ने इस समय भारतीय टीम से आराम लिया हुआ है. अब धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी दक्षिण अफ्रीका के दौरे से कर सकते हैं. महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप तक खेलने के बारें में सोच रहे हैं क्योंकी संन्यास को लेकर उनके तरफ से कोई बयान अब तक नहीं आया है.