पहले जन्मदिन पर इनसे आशीर्वाद जरूर लेते थे धोनी, लेकिन पिछले कुछ समय से पड़ा हुआ है सुखा 1

हाल ही में बीती 7 जुलाई को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 36 वां जन्मदिन मनाया. धोनी का अब तक का करियर शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने ही भारत को वर्ल्ड कप भी जिताया. आज हम कई उपलब्धियां हासिल कर चुके जिस माही को देखते हैं, वह अकेले यहां तक नहीं पहुंचे हैं. उनकी सफलता के पीछे कई लोगों का हाथ रहा है. इनमें शामिल हैं धोनी के माता-पिता, उनके दोस्त और उन्हें क्रिकेट के गुर सिखाने वाले उनके गुरू. धोनी के इस पसंदीदा खिलाड़ी ने भरी हुँकार कहा बनाऊंगा जल्द ही अफ्रीका दौरे से भारतीय टीम में जगह

पहले जन्मदिन पर इनसे आशीर्वाद जरूर लेते थे धोनी, लेकिन पिछले कुछ समय से पड़ा हुआ है सुखा 2

Advertisment
Advertisment

धोनी अपने कोच की बचपन से ही बहुत इज्जत करते थे. एम. एस. धोनी का करियर सवारने में 2 लोगों का बड़ा योगदान है. पहले व्यक्ति हैं केआर बनर्जी जिन्होंने उन्हें स्कूल में बहुत-कुछ सिखाया और दूसरे जिला क्रिकेट लीग के चंचल भट्टाचार्य. इन दोनों ही लोगों ने धोनी के अंदर छुपी प्रतिभा को पहचाना.

केआर बनर्जी ने बताया कि धोनी स्कूल के दिनों में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाता था और मुझसे आशीर्वाद लेना कभी नहीं भूलता था. दूसरी ओर चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि धोनी के जन्मदिन पर छोटी सी पार्टी होती थी, जिसमें उन्हें भी बुलाया जाता था. हार जीत तो खेल का हिस्सा है, लेकिन मिताली राज ने हार के बाद जो कहा आ गयी प्रसंशको को धोनी की याद

सालों से जन्मदिन पर घर नहीं पहुंचे माही –

पहले जन्मदिन पर इनसे आशीर्वाद जरूर लेते थे धोनी, लेकिन पिछले कुछ समय से पड़ा हुआ है सुखा 3

Advertisment
Advertisment

2004 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के बाद धोनी केवल दो बार अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना सके हैं. एक बार 2010 में वह 4 जुलाई को शादी के दौरान अपने घर पर थे और 7 जुलाई को जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया था. दूसरी बार 2014 में धोनी ने परिवार के साथ बर्थडे मनाया था.

इस साल भी वह वेस्टइंडीज दौरे पर गए हुए हैं और अपनी टीम के साथ मैच खेलने में व्यस्त हैं, हालांकि धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी उनके साथ ही हैं. धोनी ने इस बार उन्हीं के साथ जन्मदिन मनाया है. धोनी के जन्मदिन पर विराट कोहली, धोनी के बारे में कह गये कुछ ऐसा जिसे पुरे जिन्दगी याद रखेंगे धोनी

पहले जन्मदिन पर इनसे आशीर्वाद जरूर लेते थे धोनी, लेकिन पिछले कुछ समय से पड़ा हुआ है सुखा 4

धोनी के जीजा गौतम गुप्ता का कहना है कि धोनी जब जन्मदिन पर परिवार के साथ नहीं होता तो बहुत बुरा लगता है हालांकि उसके पास जब भी समय होता है तो फोन जरूर करता है. जन्मदिन पर पूरा परिवार धोनी को याद करता है.