महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने एम एस डी 1

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पांचवे वनडे मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर महेंद्रसिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट में अपने नाम पर 100 स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड कायम कर लिया हैं. धोनी ने श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में पहली बार 100 स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड कायम कर दिया हैं. धोनी ने इस कारनामे को अपने 300 वें वनडे मैच में पूरा किया.

ये बने 100 वें शिकार

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने एम एस डी 2

श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे मैच के दौरान युजवेंद्र चहल के ओवर में धोनी ने अकिला धनंजय को स्टंप कर अपना 100 वां शिकार बनाया. अकिला इस गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में चूक कार बैठे और विकेट के पीछे खड़े धोनी ने इस मामले में उन्हें दूसरा मौका नहीं देते हुए उनकी गिल्लियां बिखेर दी.

यहाँ पर देखिये पूरी लिस्ट

नंबर खिलाड़ी देश स्टम्पिंग
1 महेंद्रसिंह धोनी* भारत 100
2 कुमार संगाकारा श्रीलंका 99
3 मोईन खान पाकिस्तान 75
4 रोमेश कलुविथराणा श्रीलंका 73
5 एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 55

 दौरे पर किया शानदार प्रदर्शन

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने एम एस डी 3

महेंद्र सिंह धोनी जब श्रीलंका के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज खेलने के लिए गए थे, तो उस समय उनके ऊपर काफी सारे सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन धोनी ने अपने सभी आलोचकों को अपने प्रदर्शन के जरिये जवाब दिया, जिसमे उन्होंने इस सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे मैच लगातार शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था.

धोनी ने इन दोनों ही मैच में इस बार से सभी को परिचित करा दिया, कि क्यों वे अभी भी सबसे अच्छे मैच फिशिनर हैं, वर्तमान समय के और उनका विकल्प ढूँढना इतना आसान नहीं हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने एम एस डी 4