RECORD- महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे किया बड़ा कारमाना, इस पाकिस्तानी को पीछे छोड़ निकले सबसे आगे 1

दुनिया में हर कोई महारथ बनना चाहता है। हर कोई कहीं ना कहीं से ये जरूर चाहता है कि वो अपने क्षेत्र या अपने काम में तो महारथी बन ही जाए। लेकिन ये काम इतना आसान तो नहीं है। इसके लिए काबिलियत की जरूरत होती है। जब काबिलियत की बात करें तो भला भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को कैसे भुलाया जा सकता है।

RECORD- महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे किया बड़ा कारमाना, इस पाकिस्तानी को पीछे छोड़ निकले सबसे आगे 2

Advertisment
Advertisment

धोनी हैं विश्व क्रिकेट के सबसे सफलतम विकेटकीपर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सीमित ओवर के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी इस समय विश्व क्रिकेट के महारथी कहे जाते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी से लेकर  कप्तानी और फिर विकेटकीपर के रूप में जो महारथ हासिल की है उनका सानी फिलहाल तो कोई नजर ही नहीं आ रहा है।

RECORD- महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे किया बड़ा कारमाना, इस पाकिस्तानी को पीछे छोड़ निकले सबसे आगे 3

विकेट के पीछे भी धोनी दिखा रहे हैं अपनी करामात

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी और बल्लेबाजी की तो हर बार चर्चा होती है लेकिन उनसे बेहतर विकेटकीपर भी क्रिकेट जगत में ढूंढना मुश्किल है। महेन्द्र सिंह धोनी हर मैच के साथ विकेट के पीछे एक के बाद एक कारनामा करते जा रहा है। धोनी अपने नाम हर मैच में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

RECORD- महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे किया बड़ा कारमाना, इस पाकिस्तानी को पीछे छोड़ निकले सबसे आगे 4

ओवरऑल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बने धोनी

इसी तरह से महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल के अंतिम लीग मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ विकेट के पीछे एक बड़ा जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी ने पंजाब के खिलाफ विकेट के पीछे कैच पकड़ने के साथ ही ओवरऑल टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं।

RECORD- महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे किया बड़ा कारमाना, इस पाकिस्तानी को पीछे छोड़ निकले सबसे आगे 5

कामरान अकमल को पीछे छोड़ किए अपने नाम 216 शिकार

महेन्द्र सिंह धोनी ने इस कैच के साथ ही अब तक खेले गए टी-20 क्रिकेट के 278 पारियों में विकेट के पीछे 216 शिकार अपने नाम कर लिए हैं। धोनी ने इसके साथ ही पाकिस्तान के कामरान अकमल को पीछे छोड़ा जो 215 टी-20 पारियों में 215 शिकार कर चुके थे लेकिन कामरान को धोनी ने पीछे छोड़ दिया है।

RECORD- महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे किया बड़ा कारमाना, इस पाकिस्तानी को पीछे छोड़ निकले सबसे आगे 6

ये विकेटकीपर हैं धोनी से पीछे

टी-20 क्रिकेट में धोनी सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। कामरान अकमल के अलावा धोनी को चुनौती देने वाले विकेटकीपरों में श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं जो 203 पारियों में 202 शिकार, भारत के दिनेश कार्तिक 215 पारियों में 192 शिकार और पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन हैं जो 173 टी-20पारियों में 155 शिकार कर चुके हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।