MS Dhoni has been caught in three big controversies as captain ipl 2022 csk

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज होने में महज 2 दिन का वक्त शेष रह गया था, तभी डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अचानक ही इस सीजन से कप्तानी छोड़ दी। महेन्द्र सिंह धोनी के अचानक ही कप्तानी छोड़ने के कदम को लेकर विश्व क्रिकेट हैरान है।

महेन्द्र सिंह धोनी के अचानक कप्तानी छोड़ने से हर कोई हैरान

चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 4 बार चैंपियन बनवाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी के इस तरह से अचानक कप्तानी छोड़ने की चर्चा इस समय जोरों पर है। हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर आईपीएल शुरू होने के चंद घंटों पहले धोनी ने कप्तानी क्यों छोड़ी।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- महेन्द्र सिंह धोनी ने अचानक नहीं लिया कप्तानी छोड़ने का फैसला, सीईओ का खुलासा 1

महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने रवीन्द्र जडेजा को कप्तान बना दिया है। लेकिन फैंस को अचानक धोनी के द्वारा कप्तानी छोड़ने का फैसला चौंका रहा है।

CSK के सीईओ ने बताया, नहीं लिया गया अचानक फैसला

भले ही हम और आपको धोनी के कप्तानी छोड़ने का फैसला अचानक लिया गया जैसा लग रहा है, लेकिन ये अचानक नहीं हुआ है, बल्कि कई दिनों से धोनी इस सीजन में कप्तानी छोड़ने का मन बना चुके थे।

IPL 2022- महेन्द्र सिंह धोनी ने अचानक नहीं लिया कप्तानी छोड़ने का फैसला, सीईओ का खुलासा 2

Advertisment
Advertisment

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ विश्वनाथन ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि धोनी ने अचानक कप्तानी नहीं छोड़ी है, बल्कि पूरी योजना के साथ कप्तानी से हटे हैं। विश्व नाथन ने कहा कि “उन्होंने अभ्यास के बाद आज एक टीम की बैठक में निर्णय की घोषणा की। लेकिन वह पहले से ही इसके बारे में सोच रहे थे। एमएस ने सोचा कि जड्डू (रवीन्द्र जडेजा) पदभार संभालने के लिए तैयार हैं और नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं।”

पूरी योजना के साथ धोनी ने लिया है ये फैसला

विश्वनाथन ने आगे कहा कि “देखिए, आप एमएस की बात कर रहे हैं। वह हमेशा योजनाओं के अनुसार जाते हैं। हां, वह एक और साल तक कप्तानी करना जारी रख सकते थे लेकिन जडेजा इस भूमिका के लिए तैयार थे और एक नई टीम के साथ उन्हें लगा कि अगले कप्तान के लिए पहले सीजन से उनका नेतृत्व करना उचित है।”

Bad news for cricket fans MS Dhoni left the captaincy of CSK