Ms dhoni will continue as csk captain in ipl 2022 says csk source

आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में 4 बार खिताब जीताने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने अचानक ही गुरुवार को कप्तानी छोड़ने का फैसला कर दिया। जिसके बाद रवीन्द्र जडेजा को अगला कप्तान नियुक्त कर दिया गया है।

महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल की कप्तानी छोड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने और सबसे ज्यादा मैच जीताने वाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अचानक ही कप्तानी छोड़ने के फैसले से क्रिकेट फैंस हैरान हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- महेन्द्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़कर दिया संकेत कि ये उनका होने वाला है अंतिम सीजन- भारतीय दिग्गज का बयान 1

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी का जादू आईपीएल के पहले ही सीजन से देखा है। उन्होंने 2008 के आईपीएल की शुरुआत से कप्तानी की और वो केवल 2017 में ही राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स के लिए कप्तान के तौर पर नहीं देखे गए हैं।

आकाश चोपड़ा ने कप्तानी छोड़ने पर दी राय

एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने की घोषणा करते वक्त सीएसके की तरफ से कहा गया कि धोनी इस सीजन और अगले सीजन में भी बतौर खिलाड़ी नजर आएंगे। लेकिन वहीं एक क्रिकेट एक्सपर्ट ने बताया कि धोनी ने अगले सीजन में नहीं खेलने के संकेत दे दिए हैं।

Ms dhoni will play in ravindra jadeja captaincy in ipl 2022

Advertisment
Advertisment

भारत के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा का मानना है कि धोनी ने कप्तानी छोड़कर ये संकेत दे दिया है कि ये उनका अंतिम आईपीएल होने वाला है।

कप्तानी छोड़कर धोनी ने दिया 2023 में नहीं खेलने का संकेत

आकाश चोपड़ा ने कहा कि “धोनी ने घोषणा की है कि वह कप्तान नहीं है। वह केवल एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल खेलेंगे। हकीकत तो ये है कि वो सीएसके के किंग हैं। लेकिन अब यह तय हो गया है कि अगले साल वो नहीं खेलेंगे।”

faf du plessis like ms dhoni captaincy skills ipl 2022 csk rcb

“मुझे यकीन है कि इस साल की शुरुआत में भी वे नहीं चाहते थे कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करें। वह अगले सीजन के लिए टीम में नहीं हो सकते। यही कारण है कि उन्होंने जडेजा को पहला रिटेनी बनाने के लिए कहा।”

धोनी कप्तान नहीं होने पर नहीं देते कप्तान के फैसलों में दखल

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि “धोनी जब कप्तान नहीं होते हैं तो वह कप्तान के फैसलों में ज्यादा दखल नहीं देते। वह केवल जरूरत पड़ने पर ही बात करेंगे या आप जब उनके पास आएंगे। वो ऐसे व्यक्ति नहीं है जो अपनी राय दूसरों पर थोपेगे। उन्होंने अक्सर प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान अपनी मजाकिया टिप्पणियों से प्रशंसकों का मनोरंजन किया है।”