धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त 2 महीने की छुट्टी पर हैं। जहां वह अपने पहले प्यार के साथ वक्त बिता रहे हैं। 2011 विश्वकप जीताने के बाद उस वक्त के कप्तान धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि मिली थी। इस वक्त माही अपनी टैटिटोरियल आर्मी की बटालियन 106 के साथ कश्मीर में कार्यरत हैं।

कश्मीर में कोचिंग खोलने का विचार बना रहे धोनी

धोनी

Advertisment
Advertisment

कश्मीर में अपनी बटालियन के साथ समय बिता रहे धोनी के तरफ से खबर आ रही है कि धोनी वहां क्रिकेट को संवारने के लिए एकेडमी खोलने का विचार बना रहे हैं। इस खबर के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर में क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर एमएस धोनी ने खेल मंत्रालय को औपचारिक रूप से जानकारी दी है।

उन्होंने मंत्रालय को यह भी बताया है कि जब घाटी में हालात सामान्य हो जाएंगे उसके बाद वो इस बारे में कदम आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे। साथ ही आपको बता दें, धोनी वहां पर टैलेंटेड युवाओं को फ्री में कोचिंग की व्यवस्था देंगे।

एमएस धोनी के इस कदम से भी घाटी में युवा खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल होगा। इससे पहले भी परवेज़ रसूल जैसे क्रिकेटर भारत के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं।

विश्व कप के बताया था 2 महीने के लिए खुद को अनुपलब्ध

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले गए विश्व कप में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खेल की काफी आलोचना हुई थी। यहां तक कि लोगों ने उन्हें संन्यास लेने तक की बात कह डाली थी। लेकिन मिस्टर कूल ने अपनी कूलनेस बरकरार रखते हुए खुद को 2 महीने के लिए अनुपलब्ध बताया और छुट्टी ले ली।

Advertisment
Advertisment
धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी 15 अगस्त तक अपनी आर्मी के साथ वक्त बिताएंगे। इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि माही केंद्र शासित प्रदेश बन चुके लद्दाख के लेह में तिरंगा फहराएंगे। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह आगामी साउथ अफ्रीका के दौरे में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहेंगे।