महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी नई पारी का किया आगाज, फैन्स के लिए इन्स्टाग्राम पर डाला ये खास संदेश 1
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नंबर 7 के साथ का नाता कौन नहीं जानता। महेन्द्र सिंह धोनी अपने जीवन में सबसे लकी 7 नंबर को मानते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान रहे एमएस धोनी जन्म ही 7 तारीख को हुआ है। इसके बाद तो धोनी ने 7 नंबर को जैसे अपना ही लिया है। अपने जीवन के सबसे लकी नंबर 7 को लेकर महेन्द्र सिंह धोनी ने गुरूवार को अपने गृहनगर रांची में सेवेन स्टोर सीरीज के पहले स्टोर का उद्घाटन कर लिया है।
महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी नई पारी का किया आगाज, फैन्स के लिए इन्स्टाग्राम पर डाला ये खास संदेश 2
महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने हाथों से किया सेवेन स्टोर ब्रांड का उद्घाटन
महेन्द्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के कारण इन दिनों भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे के बजाय अपने घर में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी बीच गुरूवार को एमएस धोनी ने सेवेन स्टोर ब्रांड के पहले स्टोर का अपने गृहनगर रांची के न्यूक्लियस मॉल में उद्घाटन किया। महेन्द्र सिंह धोनी के साथ ही इस उद्घाटन में रीति स्पोर्ट्स के सीएमडी अरूण पांडे भी मौजूद रहे। एम एस धोनी और अरूण पांडे ने साथ में ही फिता काटकर सेवेन स्टोर का उद्घाटन किया। इसकी जानकारी धोनी खुद ने पहले ही अपने ट्वीटर अकाउंट पर दे दी थीसचिन, विराट या धोनी नहीं, बल्कि इस दिग्गज खिलाड़ी को अपना आदर्श मानती है हरमनप्रीत, उन्ही के रुल करती है फॉलो
https://twitter.com/msdhoni/status/888000636729647104
महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी नई पारी का किया आगाज, फैन्स के लिए इन्स्टाग्राम पर डाला ये खास संदेश 3
उद्घाटन समारोह में धोनी के एक झलक के लिए उमड़ी भीड़
महेन्द्र सिंह धोनी सेवेन स्टोर के ब्रांड एबेसडर और साझेदार भी हैं। सेवेन स्टोर सीरीज का उद्घाटन तो रांची में हो गया है और अब रांची के बाद देश के दूसरे शहरों में भी इस तरह के स्टोर शुरू हो जाएंगे। सेवेन स्टोर में विश्व के बड़े ब्रांड के साथ ही खेल के सामान और अन्य प्रोडक्ट भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। धोनी के इस कार्यक्रम के लिए आते ही मॉल में धोनी को देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों की जबरदस्त भीड़ जुट गई है। पूरा मॉल लोगों की भीड़ से खचाखच भर गया था। धोनी के कार्यक्रम को देखकर पहले से ही शहर के डीएसपी ने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगा रखी थी।
महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी नई पारी का किया आगाज, फैन्स के लिए इन्स्टाग्राम पर डाला ये खास संदेश 4
10 साल बाद इस तरह अपने शहर में निकल कर हो रही है खुशी
महेन्द्र सिंह धोनी ने सेवेन स्टोर ब्रांड का उद्घाटन करने के बाद कहा कि “पिछले दस सालों में वो अपने ही शहर में इस तरह से पहली बार निकल पाए हैं। लोगों से इस तरह आमने-सामने मिलकर बहुत खुश हैं। जो भी आप कर रहे हैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ करें। चाहे वो पढ़ाई हो या फिर खेल ही क्यों ना हो। जहां तक इस स्टोर की बात है 2020 तक इस तरह के देश में 275 स्टोर और शुरू करने की योजना है। इस साल के अंत तक तो 20 से 25 स्टोर खुल ही जाएंगे।”हरमनप्रीत कौर के फैन हुए विराट कोहली कहा कुछ ऐसा, जो आज तक उन्होंने सचिन, धोनी और युवराज जैसे दिग्गजों के लिए भी कभी नहीं कहा
महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी नई पारी का किया आगाज, फैन्स के लिए इन्स्टाग्राम पर डाला ये खास संदेश 5