महेन्द्र सिंह धोनी दिखे बॉलीवुड के खिलाड़ी के साथ, इस सिलसिले में हुए दोनों दिग्गज एक साथ 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास के बाद से केवल आईपीएल में ही सक्रियता दिखायी है। आईपीएल के शुरू होने में अभी तो करीब 1 महीनें का वक्त है।

महेन्द्र सिंह धोनी आए अक्षय कुमार के साथ नजर

ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बाकी के काम में व्यस्त हैं। इसी बीच भारत के ये दिग्गज कप्तान बुधवार को मुंबई पहुंचे। जहां उन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी के साथ अक्षय कुमार के साथ नजर आए।

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी दिखे बॉलीवुड के खिलाड़ी के साथ, इस सिलसिले में हुए दोनों दिग्गज एक साथ 2

महेन्द्र सिंह धोनी भले ही बॉलीवुड से कोई सारोकार नहीं रखते हैं, लेकिन बॉलीवुड नगरी में उनकी सक्रियता दिख जाती है। जिसमें वो इस बार एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे।

माही के बचपन के दोस्त ने शेयर की तस्वीर

भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बुधवार को मुंबई में अक्षय कुमार के साथ नजर आए, जो तस्वीर उनके बचपन के  दोस्त सीमांत लोहानी ने शेयर की। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर सामने आने के बाद इस बात की जानकारी मिली।

https://www.instagram.com/p/CaUzXAZBbs8/

Advertisment
Advertisment

सीमांत लोहानी धोनी से बचपन से ही साथ रहे हैं, जो खुद भी इस फोटो में नजर आ रहे हैं। सीमांत लोहानी ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन में लिखा कि, “गल्फ शूट के सेट पर अक्षय कुमार के साथ अच्छा समय बिताते हुए।”

गल्फ ऑयल के एड शूट को लेकर पहुंचे हैं मुंबई

आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी मुंबई में गल्फ ऑयल के विज्ञापन के लिए पहुंचे हैं। जहां धोनी और अक्षय कुमार साथ में इसका विज्ञापन कर रहे हैं। इस फोटो में महेन्द्र सिंह धोनी गल्फ के एड के साथ नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni
MS Dhoni

महेन्द्र सिंह धोनी के पास इस समय कई कंपनियों के विज्ञापन हैं, जिसके सिलसिले में उनका मुंबई आना-जाना लगा रहता है। अब फैंस धोनी के आईपीएल नें उतरने का इंतजार कर रहे हैं, जिनको इस बार सीएसके ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।