सुशांत सिंह राजपूत जैसे एक्टर को अब नहीं होना होगा निराश, धोनी ने खोला खुद का एंटरटेनमेंट कंपनी 1

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिछले करीब एक साल से क्रिकेट से पूरी तरह से दूर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने पिछले साल इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में हार के बाद से कोई मैच नहीं खेला है।

महेन्द्र सिंह धोनी का करियर के आखिरी पड़ाव पर

कुछ ही दिनों में अपने जीवन के 39 बरस पूरे करने जा रहे महेन्द्र सिंह धोनी ने वैसे को अपनी ओर से क्रिकेट को छोड़ने के कोई संकेत नहीं दिए हैं लेकिन माना जा रहा है कि अब उनका करियर अंतिम पड़ाव पर है।

Advertisment
Advertisment

धोनी

इसी बीच कई लोग तो उनके संन्यास की बात कर रहे हैं तो कुछ ऐसे दिग्गज भी हैं जो अभी भी महेन्द्र सिंह धोनी में कुछ क्रिकेट के बचे होने की बात कर रहे हैं। वैसे अंतिम फैसला तो धोनी को ही लेना है।

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी एंटरटेनमेंट कंपनी का मुंबई में खोला नया ऑफिस

महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट को लेकर तो कोई फैसला अब तक नहीं किया है लेकिन उन्होंने वहीं अपनी तरफ से क्रिकेट के अलावा दूसरी तैयारी करने में लग गए हैं जिसके तहत उन्होंने मुंबई में नए काम को लेकर एक नया ऑफिस खोला है।

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisment
Advertisment

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कप्तान रहे एमएस धोनी मुंबई के अंधेरी इलाके में एक एंटरटेनमेंट का ऑफिस खोला है। धोनी ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के इरादें से पिछले ही साल धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली है। इसी कंपनी के काम को आगे बढ़ाने के इरादें से उन्होंने मुंबई में ऑफिस खोला है।

पिछले साल ही इस कंपनी का धोनी ने किया था आगाज

महेन्द्र सिंह धोनी की ये कंपनी ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट और टेलीविजन शोज बनाएगी। इस काम में उनकी तरफ से पहला प्रोजेक्टर हॉटस्टार डॉक्यूमेंट्री “द रोर ऑफ द लॉयन” थी।

सुशांत सिंह राजपूत जैसे एक्टर को अब नहीं होना होगा निराश, धोनी ने खोला खुद का एंटरटेनमेंट कंपनी 2

साल 2016 में महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर एक बायोपिक बनी धी। एमएस धोनी द अनडोल्ड स्टोरी के नाम से बनी इस बायोपिक में लीड रोल सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। जो पिछले महीनें तनाव के कारण सुसाइड कर चुके हैं। वैसे धोनी उस बायोपिक के बाद ही एंटरटेनमेंट में कुछ करना चाहते थे।