साक्षी धोनी

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। भारत के महान कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी, विश्व कप के बाद से लगातार हर सीरीज से भारतीय टीम की स्क्वॉड में नजर नहीं आ रहे हैं।

विश्व कप के बाद से ही परिवार को पूरा समय दे रहे हैं महेन्द्र सिंह धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय टीम से तो इतने लंबे समय से दूर हैं लेकिन इस समय को वो अपने परिवार के साथ के साथ गुजार रहे हैं। विश्व कप के बाद एमएस धोनी कुछ दिन तो जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के साथ गुजार कर आए।

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी पर लगाया बड़ा आरोप और कह डाला.... 1

तो इसके बाद से ही वो लगातार अपने परिवार के साथ हैं। धोनी अपने परिवार में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा धोनी के साथ लगातार इधर-उधर घूम रहे हैं और परिवार को पूरा समय दे रहे हैं।

धोनी ने साक्षी पर लगाया ये बड़ा आरोप

नए साल के मौके पर पत्नी-बेटी और सास-ससूर के साथ महेन्द्र सिंह धोनी को उत्तराखंड की यात्रा करते देखा गया था तो वो इन दिनों मध्यप्रदेश में घूमने गए हैं। मध्यप्रदेश के कान्हा पार्क में पत्नी साक्षी के साथ घूमने गए धोनी की इस फोटो को सोशल मीडिया पर देखा गया।

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी पर लगाया बड़ा आरोप और कह डाला.... 2

Advertisment
Advertisment

खुद धोनी तो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें बहुत ही कम बार ही शेयर करते देखे जाते हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सक्रिय रहती है और हर तरह की तस्वीर को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करती है।

धोनी का आरोप साक्षी जानबूझकर बनाती है वीडियो

इस बार साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडिया वायरल हुआ है जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी साक्षी पर बड़ा आरोप लगा रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि धोनी साक्षी पर आरोप लगा रहे हैं कि साक्षी जानबूझकर वीडियो बनाती है। इस पर साक्षी उनसे कहती है कि मैं ये सब इसलिए करती हूं ताकि आपके फॉलोअर्स मुझसे भी ऐसे ही प्यार करें। मैं भी तो आपका ही हिस्सा हूं। वैसे मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर हर कोई यही सवाल करता है कि धोनी कहां हैं, थाला कहां हैं।

इस वीडियो को पोस्ट करने से पहले भी साक्षी ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें  धोनी होटल में चेकइन कर रहे  और उन्हें साक्षी लगातार स्वीटी-स्वीटी कहकर चिढ़ा रही है लेकिन धोनी पलटकर नहीं देखते हैं। धोनी जैसे ही चेकइन के बाद वापस आते हैं तो साक्षी फिर से स्वीटी कहती हैं जिससे धोनी शरमा जाते हैं और पास में खड़े लोगों से मजाक में कहते हैं कि क्या वो साक्षी को बाहर कर सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/B72vCLvHZbX/?utm_source=ig_embed