रांची में विधायक के साथ पूल खेलते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, फोटो वायरल 1

महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। टूर्नामेंट से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वह विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले आर्मी के साथ जुड़ने की वजह से उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे से अपने नाम वापस लिया और फिर निजी कारणों से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी उपलब्ध नहीं थे।

पूल खेलते फोटो आई

रांची में विधायक के साथ पूल खेलते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, फोटो वायरल 2

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर अपने घरेलू शहर रांची में समय बिता रहे हैं। इसी बीच उनकी पूल खेलते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रांची के झारखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में उन्होंने कुछ दिनों पहले पूल खेला है।

उनके साथ वहां मैदान से पिच क्यूरेटर बासु दा और बहरागोडा विधानसभा के विधायक कुनाल सारंगी भी मौजूद थे। एमएलए कुनाल ने ही यह फोटो त्वित्तेर्ब पर शेयर की है। सभी इसमें पोल खेलते नजर आ रहे हैं।

वापसी पर सस्पेंस

रांची में विधायक के साथ पूल खेलते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, फोटो वायरल 3

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर कब वापसी करेंगे, इसपर सस्पेंस बना हुआ है। आर्मी से वापस लौटने के बाद से वह अपने घर पर ही हैं। उनके विजय हजारे ट्रॉफी खेलने की बात हो रही थी लेकिन वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारत को अगली सीमित ओवर का मैच नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।

मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स की माने तो धोनी उस सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। अभी टीम में उनकी जगह ऋषभ पन्त को मौका मिल रहा है। पन्त से विश्व कप के बाद हुए भारत के सभी मैचों में हिस्सा लिया है और सिर्फ एक ही अर्धशतक बनाये हैं।