बुरे दिनों का कर्ज चुकाने के लिए बिना पैसे लिए महेंद्र सिंह धोनी एक पारी में 2 बल्ले का कर रहे हैं प्रयोग 1

हरदम से हम सुनते आए हैं, कि हमको उनका एहसान कभी नहीं भूलना चाहिए जो हमारे बुरे वक़्त मे हमारे साथ खड़े थे. आज कल ऐसा ही कुछ करते दिख रहे है पूर्व कप्तान और कप्तान कूल. पिछले महीने से सभी क्रिकेट प्रेमियों ने देखा है कि महेंद्र सिंह धोनी एक पारी मे दो बल्ले बदलते हैं और दोनों के स्पोंसर अलग होते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी क्यों बदलते हैं दो बल्ले

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन मे कितना संघर्ष किया है इसका अंदाजा तो हमने ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ मे दख चुके हैं. आज कल धोनी दो अलग बल्लों से खेल रहे हैं और वो हैं SG और BAS.

धोनी के मैनेजर से इसके बारे मे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि धोनी दो बल्ले उन लोगों को शुक्रिया करने के लिए बदलते हैं, जिन्होंने उनके बुरे समय मे उनका साथ दिया था. मैनेजर ने बताया कि धोनी इन दोनों ही स्पोंसर्स से एक भी रुपया नहीं लेते हैं. वो सिर्फ आभार व्यक्त कर रहे हैं.

धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर से कहा

 ‘वह बड़े दिल का आदमी है. यह सही है कि वह अलग-अलग ब्रांड के बल्‍ले का इस्‍तेमाल कर रहा है. लेकिन वह इसके लिए पैसे नहीं ले रहा है. अपने करियर के अलग-अलग चरणों में की गई मदद के लिए वह उनका शुक्रिया जता रहे हैं.’

महेंद्र सिंह धोनी का इस बैट कम्पनी से चल रही लड़ाई

बुरे दिनों का कर्ज चुकाने के लिए बिना पैसे लिए महेंद्र सिंह धोनी एक पारी में 2 बल्ले का कर रहे हैं प्रयोग 2

Advertisment
Advertisment

SG और BAS के अलावा पिछले साल तक हमने धोनी का स्पार्टन का बल्ला भी देखा है पर पिछले साल के अंत मे ऑस्‍ट्रेलियन कंपनी स्‍पार्टन से उनका बल्ले के स्टीकर का करार था. लेकिन उस कंपनी ने धोनी को तय रकम नहीं दी जिसके कारण धोनी ने उन पर केस कर दिया है.

पुष्प कोहली जो की BAS के मालिक हैं, उन्होंने बताया कि धोनी से उनका जुड़ाव काफी पुराना है, धोनी की फिल्म मे भी सबने इसको देखा है. अब धोनी इनका आभार व्यक्त कर रहे हैं, क्योंकि वर्तमान मे धोनी का किसी भी कम्पनी से कोई करार नहीं है.

इन बल्लो के स्टीकर की स्‍पॉन्‍सरशिप मे मिलता है इतना पैसा

महेंद्र सिंह धोनी

क्रिकेट मे या किसी भी खेल मे खिलाड़ी के शरीर के ऊपर से उनके बल्ले तक पर जो भी स्टीकर देखने को मिलते हैं, वो सब स्‍पॉन्‍सरशिप होती है.  इसका उन्हें 4 से 5 करोड़ तक रूपये मिलते हैं. टीम के कप्तान विराट कोहली एमारएफ का स्टीकर लगाए हैं, इसके लिए उनको  8-9 करोड़ सालाना मिलते हैं.