REPORTS: महेंद्र सिंह धोनी बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकते हैं अपना अंतिम सीरीज 1

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। वह लगातार आराम ले रहे हैं। पहले बात की जा रही थी कि वह विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर देंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अभी उनके भविष्य पर सवाल बना हुआ और सभी इस बारे में जानना चाहते हैं।

दरवाजे बंद हुए?

REPORTS: महेंद्र सिंह धोनी बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकते हैं अपना अंतिम सीरीज 2

महेंद्र सिंह धोनी के लिए भारतीय टीम के सारे दरवाजें बंद हो गये हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट को माने तो उन्हें वह शायद ही कभी भारतीय टीम में जगह मिले। हालाँकि, उन्हें एक शर्त पर टीम में शामिल किया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

अगर धोनी फेयरवेल सीरीज चाहते हैं, तभी उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है और उन्हें संन्यास की घोषणा करनी पड़ेगी। हालाँकि, इसपर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

लगातार आराम ले रहे

REPORTS: महेंद्र सिंह धोनी बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकते हैं अपना अंतिम सीरीज 3

विश्व कप के बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था। वहां टीम ने टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली थी। प्रादेशिक आर्मी से जुड़ने की वजह से महेंद्र सिंह धोनी ने उस दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था और कश्मीर में सेना के साथ थे।

उसके बाद पिछले महीने टीम ने घर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेला था। उस सीरीज में उनके खेलने की बात हो रही थी लेकिन निजी कारणों की वजह से इस सीरीज से भी उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

युवाओं को मौका देने की बात

REPORTS: महेंद्र सिंह धोनी बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकते हैं अपना अंतिम सीरीज 4

अगले चार साल में दो टी-20 विश्व कप और आईसीसी विश्व कप होने वाला है। महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 38 साल हो गयी है और इसी वजह से भारतीय चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को मौका देकर उन बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार करना चाहते हैं।

Advertisment
Advertisment

अभी तक ऋषभ पन्त को मौका मिल रहा है लेकिन वनडे और टी-20 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अभी चयनकर्ताओं के पास ईशान किशन और संजू सैमसन का विकल्प है। सैमसन ने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत करेगी।