एमएस धोनी

भारतीय टीम का वो खिलाड़ी जो जब बल्ला थामता तब भी सबका दिल जीत लेता था, और अब उसने देश की सेवा के लिए बन्दूक थामी है, अब भी पूरा देश उनका कायल है, सिर्फ उसके आलोचकों को छोड़ कर. विश्व कप के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन को लेकर काफी आलोचना की गई, इसके बाद उन्होंने खुद ही अपने को वेस्टइंडीज टूर के लिए अनउपलब्ध घोषित कर दिया, अब माही ने कश्मीर पहुँच गए है और वहां अपनी ड्यूटी पर लग गए हैं.

पेट्रोलिंग और गार्ड ड्यूटी के लिए तैयार महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisment
Advertisment

कल यानी की बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी कश्मीर घाटी में अपने पद को संभाल कर गार्ड ड्यूटी और पेट्रोलिंग करते नज़र आएंगे. एक तरफ जहाँ धोनी के आलोचक  संन्यास की आस लगाए बैठे थे, वहां माही ने अपनी बटालियन के साथ समय बिताने की बात कह कर सबको चौका दिया था.

28 जुलाई को उनको मुंबई एअरपोर्ट के अन्दर जाते देखा गया था, अब वह वहां पहुच गए हैं और अब  31 जुलाई से 15 अगस्त तक भारतीय आर्मी से जुड़ेंगे और उनके साथ नौकरी करेंगे.

महेंद्र सिंह धोनी पहले भी अपनी बटालियन के लिए दिखा चुके हैं सम्मान

महेंद्र सिंह धोनी

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है की धोनी ने आर्मी के लिए अपना प्यार और इज्ज़त दिखाई हो, इससे पहले भी कई बार उनके फ़ोन के बैककवर में बलिदान का चिन्ह देखा जा चूका है.

Advertisment
Advertisment

इस विश्व कप में भी माही के ग्लव्स को लेकर पाकिस्तान ने काफी बवाल मचाया था, क्योंकि धोनी ने विकेटकीप्रिंग  करते समय जो हरे रंग के ग्लव्स पहने थे उसमे बलिदान का चिन्ह बना हुआ था.

दक्षिण अफ्रीका के दौरे में धोनी आ सकते हैं नज़र

महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को पेट्रोलिंग और गार्ड ड्यूटी करते दिखेंगे, इस टूर से करेंगे भारतीय टीम में वापसी 1

भारतीय टीम का दिग्गज खिलाड़ी वेस्टइंडीज टूर में तो नहीं पर दक्षिण अफ्रीका के दौरे में भारतीय टीम में वापसी कर सकता है.  दक्षिण अफ्रीका के साथ यह दौरा 15 सितम्बर से शुरू होगा और धोनी की यह ट्रेनिंग 15 अगस्त को खत्म हो जाएगी. इस दौरे पे 3 टी 20 और 3 टेस्ट मैच खेले जाएंगे.