INDvSA: रांची टेस्ट मैच के पहले दिन महेंद्र सिंह धोनी मैदान में रहेंगे मौजूद 1

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 19 अक्टूबर से खेला जायेगा। यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। यह महेंद्र सिंह धोनी का घरेलू मैदान भी है लेकिन धोनी ने यहाँ एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। टेस्ट से उनके संन्यास के बाद यहाँ पहला टेस्ट मैच खेला गया था।

पहले दिन रहेंगे मौजूद

INDvSA: रांची टेस्ट मैच के पहले दिन महेंद्र सिंह धोनी मैदान में रहेंगे मौजूद 2

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर मौजूद रहेंगे। इस बारे में उनके मैनेजर दिवाकर ने पीटीआई को जानकारी दी। धोनी के मैनेजर दिवाकर ने कहा

Advertisment
Advertisment

“माही निश्चित रूप से आएंगे और आप उन्हें पहले दिन की कार्यवाही के दौरान कल देखेंगे। मैं उनके साथ मुंबई में था और वह कल सुबह वहां से रांची के लिए उड़ान भरेंगे।”

धोनी का भविष्य क्या?

INDvSA: रांची टेस्ट मैच के पहले दिन महेंद्र सिंह धोनी मैदान में रहेंगे मौजूद 3

महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर लगातार बात ही रही है। हालाँकि, धोनी या फिर उनके करीबी ने अभी तक इसपर कुछ नहीं कहाँ है। दिवाकर ने बताया कि करीबी इसपर धोनी से बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा

“क्रिकेट के सभी निर्णय वह खुद लेते हैं। उनके अलावा कोई भी उनके क्रिकेटिंग फैसलों के बारे में नहीं जानता है। आपने देखा कि किस तरह उसने टेस्ट से संन्यास लिया। यह भविष्यवाणी करना मुश्किल है, और हम उस मामले पर उनसे बात नहीं करते हैं। अगर हम उनसे ही सवाल पूछना शुरू कर दें, तो आम लोगों और दोस्तों के बीच अंतर क्या होगा?”

क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम

INDvSA: रांची टेस्ट मैच के पहले दिन महेंद्र सिंह धोनी मैदान में रहेंगे मौजूद 4

भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मैच को 203 रनों से अपने नाम किया था। पुणे में हुए दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने पारी और 137 रनों से अपने नाम किया था। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के 200 पॉइंट्स हैं और टीम इस मैच को अपने नाम कर सीरीज को क्लीन स्वीप करने के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 240 पॉइंट्स करना चाहेगी।