महेन्द्र सिंह धोनी के सबसे बड़े आलोचक रहे हर्ष गोयनका भी हुए धोनी-भुवी के मुरिद और कर दिया ये ट्वीट 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बढ़ती उम्र के बीच उनकी फॉर्म और फिटनेस के लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। महेन्द्र सिंह धोनी की इन दिनों कई लोग आलोचना करने में लगे थे, लेकिन धोनी ने अपनी काबिलियत को एक बार फिर से गुरूवार को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल में खेले गए दूसरे वनडे मैच में दिखा दिया। धोनी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि क्यों वो दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर में शुमार हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी के सबसे बड़े आलोचक रहे हर्ष गोयनका भी हुए धोनी-भुवी के मुरिद और कर दिया ये ट्वीट 2
PC: GETTY IMAGES

श्रीलंका गिरते-पड़ते पहुंचा 236 रनों के स्कोर तक

Advertisment
Advertisment

भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का गुरूवार को पल्लेकल में दूसरा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर से भारतीय टीम बुलंद हौंसलों के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से टॉस जीतने के साथ ही पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने पहले वनडे की तरह ही निराश करते हुए अपने पूरे 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 236 रनों का स्कोर ही बनाया।

महेन्द्र सिंह धोनी के सबसे बड़े आलोचक रहे हर्ष गोयनका भी हुए धोनी-भुवी के मुरिद और कर दिया ये ट्वीट 3
PC: GETTY IMAGES

सलामी बल्लेबाजों के शानदार सलाम के बाद धनंजय ने भटकाया बल्लेबाजों का ध्यान

ऐसे में कुछ देर की बारिश के बाद भारतीय टीम ने पारी की शुरूआत की। बारिश के खलल के कारण भारत को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 47 ओवर में 231 रनों का लक्ष्य मिला। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने जबरदस्त शुरूआत करते हुए 109 रनों की साझेदारी कर भारत को आसान जीत की ओर अग्रसर किया, लेकिन तभी श्रीलंका के युवा स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजय का जादू चला और देखते ही देखते भारतीय टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई और 131 रनों के स्कोर पर 7 विकेट आउट हो गए। एक सिरे पर एमएस धोनी टिके हुए थे।

महेन्द्र सिंह धोनी के सबसे बड़े आलोचक रहे हर्ष गोयनका भी हुए धोनी-भुवी के मुरिद और कर दिया ये ट्वीट 4
PC: GETTY IMAGES

धोनी और भुवी ने निश्चित हार को बदला जीत में

Advertisment
Advertisment

ऐसे में भारतीय टीम की तय हार नजर आ रही थी लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए पिच पर चट्टान की तरह जम गए और उन्होनें 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर धैर्यता के साथ भारतीय टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई। धोनी ने एक बार फिर जता दिया कि उम्र का तकाजा ही ऐसे मैच को जीताता है। भुवी ने जहां 53 रन बनाए वहीं धोनी ने 45 रन बनाए।

महेन्द्र सिंह धोनी के सबसे बड़े आलोचक रहे हर्ष गोयनका भी हुए धोनी-भुवी के मुरिद और कर दिया ये ट्वीट 5

हर्ष गोयनका भी हुए धोनी की पारी के मुरिद

अक्सर ही महेन्द्र सिंह धोनी की आलोचना करने वाले आईपीएल की फ्रेंचाइजी राईजिंग पुणे सुपर जॉइंट के सहमालिक हर्ष गोयनका ने धोनी की तारीफ की है और ट्वीट करते हुए लिखा कि,’ क्या शानदार मैच रहा, धनंजय की अद्भूत गेंदबाजी के बाद भी भुवी और धोनी ने यादगार जीत दिलायी।” 

https://twitter.com/hvgoenka/status/900782581808996352