आईपीएल 2021- चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने की कामयाबी के पीछे छुप सी गई महेन्द्र सिंह धोनी की ये नाकामी, नहीं गया किसी का ध्यान 1

क्रिकेट जगत की सबसे हाई प्रोफाइल टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से कमाल दिखाया। आईपीएल के इस सीजन में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राईडर्स को हराकर चौथी बार खिताब को कब्जाने में सफलता हासिल की।

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके चौथी बार बनी चैंपियन

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में 9वां फाइनल खेला, जिसमें से चौथी बार खिताब को जीतने में सफलता हासिल की। सीएसके की टीम की इस कामयाबी में महेन्द्र सिंह धोनी के कुशल नेतृत्व का भी बड़ा हाथ रहा।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2021- चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने की कामयाबी के पीछे छुप सी गई महेन्द्र सिंह धोनी की ये नाकामी, नहीं गया किसी का ध्यान 2

विश्व क्रिकेट में कप्तानी के मामले में महेन्द्र सिंह धोनी की कुशलता किसी से छुपी नहीं है। धोनी एक ऐसे कप्तान साबित हुए हैं, जिन्होंने अपने कप्तानी करियर में एक से एक प्रतिष्ठित ट्रॉफियों को जीता है।

धोनी ने एक बार फिर दिखाया अपनी कप्तानी का जादू

भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी की तीनों ही ट्रॉफी में जीत दिलाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स को 4 खिताब जीताए हैं। तो साथ ही इनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चैंपियंस लीग का टाइटल भी अपने नाम किया है।

आईपीएल 2021- चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने की कामयाबी के पीछे छुप सी गई महेन्द्र सिंह धोनी की ये नाकामी, नहीं गया किसी का ध्यान 3

Advertisment
Advertisment

कुछ ऐसे ही महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से जबरदस्त कप्तानी के बूते चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनवा दिया। धोनी ने इसके साथ ही साबित कर दिया कि चाहे वो कितने भी साल के हो चुके हैं, कप्तानी में उनका कद कुछ अलग ही है और क्रिकेट जगत भी एमएस धोनी की कप्तानी का जादू मानती है।

सीएसके की कामयाबी में नहीं रहा धोनी की नाकामी पर ध्यान

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले सीजन सबसे खराब प्रदर्शन कर फिसड्डी साबित हुई थी, लेकिन यहां इस टीम ने माही की कप्तानी में कमाल की वापसी करते हुए खिताब को अपने नाम किया। धोनी ने चेन्नई को चैंपियन बनवा दिया।

आईपीएल 2021- चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने की कामयाबी के पीछे छुप सी गई महेन्द्र सिंह धोनी की ये नाकामी, नहीं गया किसी का ध्यान 4

लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की इस खिताबी जीत में खुद महेन्द्र सिंह धोनी की एक बड़ी नाकामी हर किसी से छुप गई। यहां धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनने के बाद उनकी खुद की असफलता पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

बल्ले से किया बहुत निराश, चैंपियन बनने से छुप गई नाकामी

लेकिन वास्तविकता से कोई अनजान नहीं हो सकता है और ये वास्तविकता है खुद धोनी की बल्ले से फॉर्म… इस सीजन धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से बुरी तरह से निराश किया। उनका इस सीजन में बल्ले से नाकामी का ये आलम रहा कि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर ही 18 रन का रहा।

आईपीएल 2021- चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने की कामयाबी के पीछे छुप सी गई महेन्द्र सिंह धोनी की ये नाकामी, नहीं गया किसी का ध्यान 5

धोनी ने इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जो 16 मैच खेले उसमें उन्होंने 16.28 की बेहद ही साधारण औसत से केवल 114 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 106.54 का रहा। ये आंकड़े महेन्द्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज पर बिल्कुल भी फिट नहीं बैठते।

अपनी फिनिशर की पहचान से पूरे क्रिकेट जगत को अपना मुरिद बनाने वाले माही का बल्लेबाजी में ये प्रदर्शन कहीं ना कहीं उनके करियर के सबसे खराब प्रदर्शन में से एक रहा। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की कामयाबी में धोनी की ये नाकामी हर किसी से छुपी सी रह गई।