IPL 2021: पंजाब के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले दीपक चाहर को बड़ी जिम्मेदारी देना चाहते हैं महेंद्र सिंह धोनी 1

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2021 की पहली जीत दर्ज करने के बाद कहा कि दीपक चाहर डेथ ओवर के गेंदबाज के तौर पर काफी अनुभवी हो गए हैं इसलिए वो चाहते हैं कि ये बॉलर पावरप्ले में भी जिम्मेदारी निभाए. मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने दीपक चाहर की गेंदबाजी की जमकर तरीफ की.

महेंद्र सिंह धोनी को दीपक चाहर से काफी उम्मीदें

महेंद्र सिंह धोनी

पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वालेदीपक चाहर,  महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े हथियार साबित हुए, इस मैच में 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देते हुए उन्होंने 4 विकेट लिए.

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी को अब यह विश्वास हो गया है कि उनकी टीम का ये गेंदबाज डेथ ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी कर सकता है. मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने खुद इस बारे में अपनी राय दी. महेंद्र सिंह धोनी चाहते हैं कि दीपक चाहर अब पावर प्ले में भी अपनी गेंदबाजी का दम दिखाएं.

महेंद्र सिंह धोनी ने खेला अपना 200वां आईपीएल मुकाबला

महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी का ये चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200वां मैच था, इसके बारे में उन्होंने कहा कि 200वां मैच खेलना में वाकई बहुत लंबा सफर है, जो 2008 में शुरू हुआ था.

महेंद्र सिंह धोनी शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है.

Advertisment
Advertisment

मोईन अली के मुरीद हुए माही

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दीपक चाहर के साथ-साथ मोईन अली की बल्लेबाजी की भी जमकर तारीफ की. महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि वो मोइन अली को तीसरे नंबर पर खिलाना चाहते हैं क्योंकि वो बड़े शॉट खेल सकते हैं.

गौरतलब है कि मोईन अली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में शानदार बल्लेबाज करते हुए चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 46 रन बनाए थे.