टीम चयनकर्ता एम एस के प्रसाद ने बताया मिलने पर महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास पर कही थी ये बात 1

भारत की टीम की शान और जान एम.एस धोनी पर 2019 के विश्वकप में मिली करारी हार के बाद  लगातार यह सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर धोनी कब तक अपने क्रिकेट के करियर को और बकरार रखेंगे । आखिर वह संन्यास कब लेगें। यह सवाल ऐसा है, हर कोई बस अब इसका जवाब जानना चाहता।

चयनकर्ताओं ने बताया कि धोनी कब लेगें संन्यास

इस सवाल का जवाब देते हुए मुख्य चयनकर्ता एम. एस के प्रसाद ने  कहा

Advertisment
Advertisment

हमने वेस्टइंडीज के दौरे के लिए टीम का चयन कर लिया । जिसमें मुख्यतः युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इस टीम में एम. एस धोनी नहीं खेल रहे हैं। वे अभी छुट्टी पर चल रहे हैं.”

टीम चयनकर्ता एम एस के प्रसाद ने बताया मिलने पर महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास पर कही थी ये बात 2

वहीं जब एक रिपोर्टर ने धोनी के संन्यास लेने के बारे में पूछा तो उसका जवाब देते हुए प्रसाद ने कहा कि यह उनका खुद का निजी फैसला होना चाहिए। हर इंसान स्वतंत्र होता है ,खुद के लिए निर्णय लेने के लिए इसीलिए धोनी स्वतंत्र हैं और यह उनका खुद का फैसला होना चाहिए कि वह कब संन्यास लेंगे।

चयनकर्ताओं ने दिया युवाओं को मौका

वहीं अगर बात वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले टीम की किया जाये, तो इस टीम में युवाओं को मौका दिया गया है, जिसमें मुख्यतः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान),केएल राहुल, मनीष पाण्डेय, ऋषभ पंत और नवदीप सैनी जैसे युवा खिलाड़ी को मौका दिया गया।

टीम चयनकर्ता एम एस के प्रसाद ने बताया मिलने पर महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास पर कही थी ये बात 3

धोनी ने ली है दो महीने की छुट्टी, देश की सेवा में बिताएंगे समय

धोनी वेस्टइंडीज के दौरे में शामिल नहीं होगे। उन्होंने दो महीने की छुट्टी ले ली। यह समय वह अपने परिवार और देश की सेवा करने में बिताना चाहते हैं। हालाँकि आपकों पता होगा कि धोनी को सेना के कप्तान की उपाधि मिली हुई है। वह अपने फुसरत के पल सेना की ट्रेंनिग में बिताते हैं। इसलिए वह इस समय देश की सेवा में बिताना चाहते हैं।

Advertisment
Advertisment

कई सेलिब्रिटीज बोल चुके हैं धोनी ना लें संन्यास

टीम चयनकर्ता एम एस के प्रसाद ने बताया मिलने पर महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास पर कही थी ये बात 4

एक तरह जहां धोनी के संन्यास लेने जैसे सवाल आए दिन पूछे जा रहे हैं, तो वहीं भारत के कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे हैं, जो धोनी से कह रहे हैं, कि धोनी अभी और मारेगा, रूकेगा नहीं । जिसमें से मुख्य रूप से नाम लता मगेंशकर, जावेद अख्तर जैसे सेलिब्रिटीज का है, जो कह रहे हैं, कि धोनी अभी आपको और खेलना है, हम लंबे समय तक आपकों खेलते हुए देखना चाहते हैं।