मेनचेस्टर यूनाइटेड ने भी महेंद्र सिंह धोनी को उनके शानदार सफर पर बधाई 1

जैसा कि हम सभी यह बात बखूबी जानते हैं, कि भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय क्रिकेट और टी ट्वेंटी क्रिकेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया हैं.

महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी के पद से इस्तीफा देने के बाद सभी हैरान रह गये, क्यूंकि किसी को भी इस बात की बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी, कि महेंद्र सिंह धोनी इस तरह अचानक से कप्तानी छोड़ देंगे.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : शर्मनाक : टीम इंडिया के कप्तान ने मैदान के बीच किया कुछ ऐसा जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी

महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद दुनिया भर से धोनी को उनके शानदार कप्तानी के सफर के लिए शुक्रिया अदा किया जा रह हैं. क्रिकेट में तमाम दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के यादगार और ऐतिहासिक सफर के लिए धन्यवाद दे रहे हैं, लेकिन बात सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित नहीं रह गयी.

फुटबॉल की सबसे पुरानी टीम और क्लब मेनचेस्टर यूनाइटेड ने भी महेंद्र सिंह धोनी के शानदार सफर पर बधाई दी. इससे यह पता चलता हैं, कि देश को दो दो विश्व कप और चैंपियंस ट्राफी जैसे बड़े ख़िताब जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी का रुतबा बहुत बड़ा हैं.
मेनचेस्टर यूनाइटेड ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो शेयर की और धोनी के शानदार सफर पर उनको बहुत बहुत बधाई दी.
 मेनचेस्टर यूनाइटेड धोनी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, कि
मेनचेस्टर यूनाइटेड ने भी महेंद्र सिंह धोनी को उनके शानदार सफर पर बधाई 2
”महेंद्र सिंह धोनी को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बहुत बहुत बधाई. आशा करते हैं, कि आप बहुत जल्द ओल्ड ट्राफोर्ड में दिखेंगे.”

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.