एक लड़की को देखने के चक्कर में अपना विकेट गवां बैठा ये दिग्गज खिलाड़ी 1

आईपीएल के दौरान कई दिलचस्प नजारे देखने को मिलते हैं। मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ कुछ ऐसी घटनाएें घटित होती हैं, जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती है। दरअसल एक ऐसा ही नजारा किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान देखने को मिला।  विडियो : कैच छोड़ने पर उमेश यादव पर भड़कने वाले गौतम गंभीर उसी ओवर में कर बैठे ऐसी बड़ी गलती और फिर..

दरअसल इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए पंजाब के सामने 68 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में उतरी पंजाब ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया था। पंजाब की ओर से ओपनिंग के लिए मार्टिन गप्टिल और हाशिम अमला आये थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेलते हुए मैच जिता दिया।

Advertisment
Advertisment

गप्टिल की बल्लेबाजी के दौरान एक हास्यास्पद नजारा देखने को मिला। जब गप्टिल मैदान में छक्के- चौके जड़ रहे थे, तब दर्शक दीर्घा में बैठी एक लड़की फोन पर बात कर रही थी। उस लड़की को देखकर गप्टिल बोल्ड हो गए। हालांकि अंपयार ने उस गेंद को डेड बॉल करार दे दिया था।

मामला था, कि दिल्ली के गेंदबाज मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर गप्टिल मौजूद थे। शमी की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। इसके बाद शमी ने दूसरी गेंद फेंकी, शमी के गेंद फेंकने से पहली ही गप्टिल विकेट छोड़कर पीछे हट गए। गप्टिल के पीछे हटने से गेंद स्टम्प में जा लगी। लेकिन अंपायर ने इस गेंद को डेड बॉल करार दे दिया और गप्टिल नॉट आउट रहे। किंग्स इलेवन पंजाब की हार पर लगा ब्रेक, जीत पर कप्तान मैक्सवेल ने इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय

इसके बाद गप्टिल ने साइड स्क्रिन की ओर इशारा करते हुए बताया कि जब शमी ने गेंद फेंकी थी, तब एक वॉलेटिंयर लड़की फोन पर बात कर रही थी। इससे उनका ध्यान हट गया। इसलिए गप्टिल गेंद फेंकने से पहले ही हट गए। इसके बाद अंपायर ने गेंद को डेड बॉल करार दे दिया।