MI vs DC: आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान रोहित शर्मा और रिषभ पंत आमने-सामने हैं।
इस मैच (MI vs DC) के लिए मुंबई की टीम में दो बदलाव हुए हैं। टीम में स्टब्बस की जगह पर ब्रेविस की वापसी हुई है और संजय के जगह पर ऋतिक शौक़ीन वापस आए हैं। वहीं, दिल्ली में ललित यादव की जगह पर पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है।
MI vs DC, HEAD TO HEAD
आईपीएल में दिल्ली और मुंबई के बीच अभी तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के हिस्से 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि 15 बार दिल्ली की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वहीं, पिछले पांच आईपीएल मैचों (MI vs DC) की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने दो में जीत दर्ज की है जबकि तीन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी है।
MI की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे
DC की प्लेइंग 11
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद