IPL 2018- रोहित ने खुद लिया हार की जिम्मेदारी लेकिन वास्तव में इन 5 कारणों से हारी मुंबई इंडियंस 1

इंडियन प्रीमियर लीग के ग्यारवें सीजन में मंगलवार को 23वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराईजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 31 रनों से हरा दिया।

IPL 2018- रोहित ने खुद लिया हार की जिम्मेदारी लेकिन वास्तव में इन 5 कारणों से हारी मुंबई इंडियंस 2
PC_BCCI

मुंबई की 31 रनों से शर्मनाक हार

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर आज पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में सनराईजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी लेकिन सनराईजर्स की खराब शुरूआत रही। इस बीच सनराईजर्स की पूरी टीम महज 118 रनों पर ही ढे़र हो गई। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम महज 87 रनों पर ही पैवेलियन लौट गई और मैच को गंवा बैठे।

मैच के वो पांच टर्निंग पॉइंट जिससे बदला मैच का परिणाम

टॉस फैक्टर

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले मैच की गलती से सबक लेते हुए इस मैच में टॉस अपने पाले गिरने के साथ ही सनराईजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई के गेंदबाजों ने तो कप्तान के फैसले को सही साबित किया और 118 रनों पर रोक लिया लेकिन बल्लेबाजों ने टॉस जीतने पर पानी फेर दिया और 87 रनों पर ही ढेर हो गई।

Advertisment
Advertisment

IPL 2018- रोहित ने खुद लिया हार की जिम्मेदारी लेकिन वास्तव में इन 5 कारणों से हारी मुंबई इंडियंस 3

लड़खड़ाई सनराईजर्स हैदराबाद की पारी

सनराईजर्स हैदराबाद लगातार दो हार के बाद एक बार फिर से जीत के ट्रेक पर लौटना चाहती थी। ऐसे में इस मैच में एक बड़ी उम्मीदों के साथ इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी। सनराईजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी ने तो मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के सामने जैसे सरेंडर ही कर डाला। सनराईजर्स के बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर खेलते रहे और महज 118 रनों के स्कोर पर ढे़र हो गई।

IPL 2018- रोहित ने खुद लिया हार की जिम्मेदारी लेकिन वास्तव में इन 5 कारणों से हारी मुंबई इंडियंस 4
PC_BCCI

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का कमाल

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस को अपने नाम कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराईजर्स की पारी को मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शुरूआत से ही दबोच लिया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए सनराईजर्स की पारी को उदय होने से पहले ही अस्त कर दिया। और सस्ते स्कोर पर निपटा लिया।

IPL 2018- रोहित ने खुद लिया हार की जिम्मेदारी लेकिन वास्तव में इन 5 कारणों से हारी मुंबई इंडियंस 5
PC_BCCI

मुंबई इंडियंस भी चली सनराईजर्स की राह

सनराईजर्स हैदराबाद की पारी वानखेड़े की पारी पर बुरी तरह से लड़खड़ा गई। कुछ उसी तरह से एक आसान सा लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस का भी हार रहा। मुंबई इंडियंस की पारी की शुरूआत बेहद ही खराब रही। इस खराब शुरूआत का असर ऐसा पड़ा कि मुंबई इंडियंस की टीम महज 87 रनों के स्कोर पर ही पैवेलियन लौट गई।

IPL 2018- रोहित ने खुद लिया हार की जिम्मेदारी लेकिन वास्तव में इन 5 कारणों से हारी मुंबई इंडियंस 6
PC_BCCI

सिद्धार्थ कौल की कातिलाना गेंदबाजी

सनराईजर्स हैदराबाद का स्कोर बहुत ही छोटा था ऐसे में यहां पर गेंदबाजों को मैच में कुछ कमाल करने की जरूरत थी। सनराईजर्स के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मुंबई की पारी को झकझोर दिया। सनराईजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

IPL 2018- रोहित ने खुद लिया हार की जिम्मेदारी लेकिन वास्तव में इन 5 कारणों से हारी मुंबई इंडियंस 7
PC_BCCI

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।