DCvsMI, MATCH REPORT: श्रेयस अय्यर की इस एक गलती के कारण दिल्ली कैपिटल्स को मिली शर्मनाक हार, 9 विकेट से मुंबई ने दर्ज की जीत 1

आईपीएल 2020 का 51 मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर मुंबई ने फील्डिंग का फैसला किया और इस फैसले को सही साबित करते हुए  विकेट से मैच जीता। ये जीत मुंबई को प्लेऑफ में नंबर-1 पर बनाए रखने में मददगार होगी।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया फील्डिंग का फैसला

DCvsMI, MATCH REPORT: श्रेयस अय्यर की इस एक गलती के कारण दिल्ली कैपिटल्स को मिली शर्मनाक हार, 9 विकेट से मुंबई ने दर्ज की जीत 2

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस व दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस अहम मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसमें मुंबई इंडियंस की टीम में 2 बदलाव हुए।

हार्दिक पांड्या को इस मैच में आराम दिया गया और जेम्स पैटिंसन भी प्लेइंग इलेवन में नहीं रहे। इन दोनों की जगह जयंत यादव व नाथन कूल्टर नाइल को शामिल किया। वहीं दिल्ली ने 3 बदलाव किया। इसमें प्रवीण दुबे ने डेब्यू किया और पृथ्वी शॉ-हर्षल पटेल प्लेइंग इलेवन में वापस लौटे।

110 रनों पर ही सिमट गई दिल्ली कैपिटल्स की टीम

DCvsMI, MATCH REPORT: श्रेयस अय्यर की इस एक गलती के कारण दिल्ली कैपिटल्स को मिली शर्मनाक हार, 9 विकेट से मुंबई ने दर्ज की जीत 3

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई के क्वालिटी गेंदबाजों के सामने ढ़ेर हो गई। इस मैच में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज इस मैच में भी 0 पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पृथ्वी शॉ भी सिर्प 10 रन ही बना सके।

Advertisment
Advertisment

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25 रनों की पारी खेली, जो दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में सबसे बड़ा स्कोर रहा। दिल्ली नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। ऋषभ पंत 21, मार्कस स्टोइनिस 2, शिमरॉन हेटमायर 11, हर्षल पटेल 5, रविचंद्रन अश्विन 12 रन पर आउट हुए। आखिर में  प्रवीण दुबे 7 और कगिसो रबाडा 12 रनों पर नाबाद रहे।

इस तरह दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 110 रन ही बना सकी। इस मैच में ट्रेंट बोल्ट-जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए और वहीं नाथन कूल्टर नाइल-राहुल चाहर 1-1 विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत

DCvsMI, MATCH REPORT: श्रेयस अय्यर की इस एक गलती के कारण दिल्ली कैपिटल्स को मिली शर्मनाक हार, 9 विकेट से मुंबई ने दर्ज की जीत 4

दिल्ली कैपिटल्स के दिए सिर्फ 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और क्विंटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद डी कॉक 28 गेंदों पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मगर दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 72 रनों की आतिशी बल्लेबाजी की और उनके साथ सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 12 रन बनाते हुए टीम  को 9 विकेट से एक बड़ी जीत दिलाई।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सही अंतिम ग्यारह टीम का चुनाव नहीं किया। उन्होंने अक्षर पटेल को बाहर किया, जो कि गेंद व बल्ले दोनों के साथ ही पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं।

यहां देखें पूरे मैच का स्कोरकार्ड

DCvsMI, MATCH REPORT: श्रेयस अय्यर की इस एक गलती के कारण दिल्ली कैपिटल्स को मिली शर्मनाक हार, 9 विकेट से मुंबई ने दर्ज की जीत 5 DCvsMI, MATCH REPORT: श्रेयस अय्यर की इस एक गलती के कारण दिल्ली कैपिटल्स को मिली शर्मनाक हार, 9 विकेट से मुंबई ने दर्ज की जीत 6

DCvsMI, MATCH REPORT: श्रेयस अय्यर की इस एक गलती के कारण दिल्ली कैपिटल्स को मिली शर्मनाक हार, 9 विकेट से मुंबई ने दर्ज की जीत 7 DCvsMI, MATCH REPORT: श्रेयस अय्यर की इस एक गलती के कारण दिल्ली कैपिटल्स को मिली शर्मनाक हार, 9 विकेट से मुंबई ने दर्ज की जीत 7