महेन्द्र सिंह धोनी की शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के ये दिग्गज भी हुआ माही का मुरीद, दिया आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब 1

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस सीजन के शुरूआत से ही आलोचना का शिकार होने लगे थे। धोनी का लगातार मैचों में रन न बनाना परेशानी का सबब बन रहा था। धोनी ने शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में आलचकों का मुंह बंद कर दिया। एक फिनिशर के रूप में पहचान बनाने वाले माही ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई थी। इस पर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने धोनी की तारीफ की है।  विडियो: हरमनप्रीत कौर ने आख़िरी ओवर में भारत को दिलाई रोमांचक जीत

इंडिया टुडे से बात करते हुए क्लार्क ने कहा, ”धोनी के प्रदर्शन पर आश्चर्य जताने की जरूरत नहीं है। मुझे हमेशा यह विश्वास रहता है, कि जब तक धोनी क्रीज पर हैं, तब तक मैच खत्म नहीं होगा। इन्होंने बहुत ही शानदार पारी खेली है। इस मैच में जीत का पूरा श्रेय धोनी को ही जाता है।”

Advertisment
Advertisment

उन्होंने धोनी के विरोधियों का जिक्र करते हुए कहा, ”मुझे लगता है, कि उनके विरोधियों को अपने शब्द वापस ले लेना चाहिए। कुछ हफ्तों पहले मैंने कहा था, कि धोनी की क्लास निश्चित है और वह एक अच्छी क्लास के खिलाड़ी हैं। इस मैच में उनका प्रदर्शन इस बात को साबित भी करता है।”

”उनमें क्रिकेट की बहुत ही अच्छी स्किल्स हैं। जिनका वो अक्सर इस्तेमाल भी करते हैं। उनके प्रदर्शन पर संदेह करने की कोई जरूरत नहीं है। वो आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मैच में धोनी को मैच खत्म करने का मौका मिला था, जिसे उन्होंने बखूबी भुनाया है।”

क्लार्क ने धोनी की फिनिशर की भूमिका के बारे में कहा, ”धोनी विश्व के सबसे अच्छे फिनिशर हैं। वो वनडे और टी-20 दोनों ही तरह के फॉर्मेटों में अच्छी फिनिशिंग करते हैं। उनमें अप्रत्याशित प्रतिभा है। जो कि हमेशा बनी रहेगी।” विराट के लिए हाई अलर्ट, इस खिलाड़ी ने दिया अनुष्का शर्मा को लेकर काफी बड़ा बयान

बता दें, कि सनराइजर्स हैदराबाद और पुणे के बीच खेले गए इस मैच में धोनी ने 34 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली है, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके भी शामिल हैं।

Advertisment
Advertisment