कंधे की सफल सर्जरी के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे शॉन मार्श 1
pc: google

आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। इन्होंने हाल ही में दांऐं कंधे की सर्जरी करवाई है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मार्श नवंबर में शुरू होने वाली ऐशेज सीरीज में खेल सकते हैं।  16 मार्च को राँची में टेस्ट मैच शुरू होते ही बन जायेगा इतिहास, धोनी के शहर के नाम जुड़ेगी एक और शोहरत

आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी लैंगर ने मार्श के बारे में कहा, ”वो जल्दी ही ठीक हो जायेंगें और दोबारा मैदान पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाऐंगे। मार्श के लिए पिछला साला बहुत ही मुश्किलों भरा रहा है। कंधे की चोट ने उनकी गेंदबाजी पर काफी असर डाला है। उन्हें बल्लेबाजी की वजह से सोशल मीडिया पर भी आलोचना का शिकार होना पड़ा था। इनमें विश्व स्तर का ऑल राउंडर बनने की क्षमता है, लेकिन चोटों ने उनके प्रदर्शन को खराब कर दिया है।”

Advertisment
Advertisment

लैंगर को उम्मीद है कि मार्श चोट ठीक होने के बाद फिर से अपनी लय में आ जायेंगे। उन्होंने आगे कहा, ”यह पहली बार है जब मार्श इतने लम्बे समय के लिए मैदान से बाहर चल रहे हैं। हालांकि ये उनके लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है। वो इन दिनों अपनी बल्लेबाजी को निखार सकते हैं। चोट की वजह से मार्श को सर्जरी की जरूरत थी, जो उन्होंने करवा ली है। इसलिए अब बिना किसी परेशानी के वो अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं।”  इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम हुई घोषित, युवराज सिंह की वापसी

मार्श के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा, ”ये बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। टीम की चयन समिति इनके खेल से काफी प्रभावित हुई है, लेकिन चोट ने उन्हें कई मैचों से वंचित कर दिया है। पिछली कई महत्वपूर्ण मैचों में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए हैं।”