आईपीएल 2021 के पहले मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होगी. यह मैच 9 अप्रैल शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से जुड़ी सभी तरह की जानकारी हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में देंगे.
आंकड़ो के आधार पर मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी
मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच अब तक कुल 29 मैच खेले गए हैं, जिसमे से 19 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 10 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए हैं. इस मैच में मुंबई के पास आरसीबी के खिलाफ अपनी 20वीं जीत का मौका होगा. वहीं आरसीबी के पास अपनी 11वीं जीत का मौका होगा.
आरसीबी बनाम मुंबई | मैच | आरसीबी जीता | मुंबई जीता | बेनतीजा | |
ओवरआल | 29 | 10 | 19 | – | |
आईपीएल में | 27 | 10 | 17 | – | |
चैम्पियंस लीग में | 2 | – | 2 | – |
कहाँ और कब देखें मैच?
मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-2 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 के हिंदी चैनल पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. यह मैच भारतीय समयअनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
कैसा रहेगा मौसम?
चेन्नई में शुक्रवार 9 अप्रैल के दिन तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं नमी 61 प्रतिशत रहेगी और हवा 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. 33 डिग्री सेल्सियस तापमान का एक मतलब यह भी है कि खिलाड़ियों को काफी गर्मी का अहसास रहेगा. ऐसे में खिलाड़ियों के लिए गर्मी एक बड़ी चुनौती रहने वाली है.
कैसी रहेगी पिच?
चेन्नई के एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार है. तेज गेंदबाजों के लिए भी इस पिच पर काफी कुछ है. स्पिनरों को इस पिच से काफी टर्न मिल सकता है.
अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इस पिच पर 160 रन भी बनाती है, तो वह काफी अच्छा स्कोर होगा. दोनों ही टीमों में कई अच्छे गेंदबाज है, इसलिए दोनों ही टीम के गेंदबाज इस पिच का फायदा उठाना चाहेंगे. बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर बल्लेबाजी करना चुनौती होने वाली है.
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, ईशान किशन, क्विंटन डी कॉक, आदित्य तारे, धवल कुलकर्णी, क्रिस लिन, मोहसिन खान और अनमोलप्रीत सिंह, नाथन कूल्टर-नाइल, एडम मिल्ने, पीयूष चावला, जेम्स नीशम, युधवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर
आरसीबी : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर, जोश फिलिप, पवन देशपांडे, एडम जंपा, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डेनियल क्रिश्चियन, केएस भारत, सुयश प्रभुदेसाई
मैच में इस प्रकार हो सकती दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
आरसीबी : देवदत्त पड्डीकल, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, कायली जैमिसन, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज
आरसीबी-मुंबई के मुख्य बल्लेबाजों का आईपीएल रिकॉर्ड
नाम | मैच | पारी | रन | शतक | अर्धशतक | औसत | स्ट्राइक रेट |
रोहित | 200 | 195 | 5230 | 1 | 39 | 31.31 | 130.61 |
सुर्या | 101 | 86 | 2024 | – | 11 | 30.20 | 134.57 |
पोलार्ड | 164 | 147 | 3023 | – | 15 | 29.93 | 149.87 |
कोहली | 192 | 184 | 5878 | 5 | 39 | 38.16 | 130.73 |
एबी | 169 | 156 | 4849 | 3 | 38 | 40.40 | 151.91 |
मैक्सवेल | 82 | 79 | 1505 | – | 6 | 22.13 | 154.67 |
पड्डीकल | 15 | 15 | 473 | – | 5 | 31.53 | 124.80 |
आरसीबी-मुंबई के मुख्य गेंदबाजों का आईपीएल रिकॉर्ड
नाम | मैच | पारी | विकेट | औसत | स्ट्राइक रेट | बेस्ट | फाइव विकेट हॉल |
बुमराह | 92 | 92 | 109 | 23.71 | 19.19 | 4/14 | 2 |
बोल्ट | 48 | 48 | 63 | 25.03 | 17.60 | 4/18 | 1 |
राहुल | 31 | 30 | 30 | 26.63 | 21.40 | 3/19 | – |
चहल | 99 | 98 | 121 | 22.50 | 17.60 | 4/25 | 2 |
सैनी | 26 | 26 | 17 | 45.64 | 33.05 | 2/24 | – |
चेन्नई के एमए चिंदबरम मैदान में आरसीबी बनाम मुंबई :
मैच : 2
मुंबई जीता : 2
आरसीबी जीता : –
यहाँ देखें साल 2016 के बाद से दोनों टीमों के बल्लेबाजों-गेंदबाजों का आमना-सामना