श्रीलंका के खिलाफ मैच ड्रा होने के बाद भी इतिहास रच गये कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने विराट 1

भारत के कप्तान विराट कोहली इस समय अपन करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे है. हर मैच में कोहली के नाम कोई न कोई रिकॉर्ड दर्ज हो जाता है. श्रीलंका के खिलाफ भी विराट कोहली की सेना ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है. इस जीत के साथी ही कोहली रेर्कोर्ड्स के मामले में वो भारत के महान कप्तान सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी से भी आगे निकल गए है.

लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने वाले कप्तान बने कोहली 

Advertisment
Advertisment

virat kohli

रिकार्ड्स के रथ पर सवार कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतते ही एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 9 सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया है. उनसे पहले ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने किया है. उन्होंने अक्टूबर 2005 से जून 2008 के बीच 9 टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा किया था.

virat kohli

वही अब इस रिकॉर्ड के बराबरी कोहली ने कर ली है. भारत ने जुलाई 2015 से दिसंबर 2017 के बीच 9 टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया है. वही इसके बाद इंग्लैंड की टीम है. उन्होंने जुलाई 1884 से अगस्त 1890 के दौरान 8 टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा किया था.

Advertisment
Advertisment

भारत की सीरीज जीत 

virat kohli

कोहली के इस विजयरथ की शुरुआत 2015 में हुई थी. जहाँ पर भारत ने श्रीलंका को उसी को घर में हराया था. वही इस रिकॉर्ड की बराबरी भी भारत ने श्रीलंका को घरेलू सीरीज में 1-0 से हरा कर की है.

देश                        वर्ष         परिणाम             स्थान 

श्रीलंका                  2015        2-1           श्रीलंका

साउथ अफ्रीका         2015        3-0            भारत

वेस्ट इंडीज             2016         2-0         वेस्ट इंडीज

न्यूज़ीलैण्ड             2016          3-0          भारत

इंग्लैंड                 2016          4-0           भारत

बांग्लादेश              2017        1-0             भारत 

ऑस्ट्रेलिया             2017        2-1            भारत

श्रीलंका                2017        3-0           श्रीलंका

श्रीलंका               2017        1-0            भारत

आगे है साउथ अफ्रीका का दौरा 

श्रीलंका के खिलाफ मैच ड्रा होने के बाद भी इतिहास रच गये कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने विराट 2

 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म करने के बाद भारत को आगे साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है. अफ्रीका में भारत एक भी सीरीज नही जीता है. ऐसे में कोहली भारत के पहले कप्तान बनाना चाहेंगे, जिसने साउथ अफ्रीका में पहली बार सीरीज में जीत हासिल की है.