पद्म भूषण के बाद अब इस खास सम्मान के लिए भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को नजरंदाज कर महेंद्र सिंह धोनी को चुना गया 1

ये तो आप सभी जानते है, कि भारत को दो विश्वकप दिलाने वाले व भारत के इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट की काफी लम्बे समय से सेवा कर रहे है.

लेकिन शायद आपको यह नहीं पता होगा, कि क्रिकेट में देश की सेवा करने के साथ-साथ धोनी भारत की सेना के साथ भी जुड़े हुए है. धोनी को 1 नवंबर 2011 को भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल के पद की उपाधि दी गई थी.

Advertisment
Advertisment

सेना में आसीन होने के चलते लिखी गई है पुस्तक

पद्म भूषण के बाद अब इस खास सम्मान के लिए भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को नजरंदाज कर महेंद्र सिंह धोनी को चुना गया 2

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय सेना में शामिल होने के चलते व उनको भारतीय सेना में मिले सम्मान के चलते एक पुस्तक लिखी गई है, जो जल्द ही अब बाजार में देखने को मिलेगी. 

‘शूट.डाई.फ्लाई’ नाम से है पुस्तिका 

Advertisment
Advertisment

पद्म भूषण के बाद अब इस खास सम्मान के लिए भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को नजरंदाज कर महेंद्र सिंह धोनी को चुना गया 3

अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर ‘शूट.डाई.फ्लाई’ नाम से एक पुस्तक लिखी गई है. जिसे फेमस लेखिका रचना बिष्ट रावत द्वारा लिखा गया है और इसे अब जल्द ही पेंगुइन रैंडम हाउस प्रकाशन पब्लिश करने वाला है.

पुस्तक में धोनी के साथ 21 वीरों की कहानी 

पद्म भूषण के बाद अब इस खास सम्मान के लिए भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को नजरंदाज कर महेंद्र सिंह धोनी को चुना गया 4

आपको बता दे, कि वैसे तो इस पुस्तिका में धोनी को ही मुख्य किरदार दिया गया है, लेकिन इस पुस्तक के जरिये लोगो को देश के बाहदुर 21 पुरुष व महिलाओं की कहानी भी जानने को मिलेगी

यह पुस्तक युवा पाठकों को लक्ष्य कर लिखी गई है और इस पुस्तक में धोनी को सेना द्वारा दिये गये सम्मान व धोनी की उपलब्धि और देश के बहादुर पुरुषों और महिलाओं की 21 वीरता भरी कहानी पढ़ने को मिलेगी.

पुस्तक के प्रकाशक के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी एक राष्ट्रीय प्रतीक है और भारतीय सेना का एक हिस्सा भी है, इसलिए धोनी से अच्छा विकल्प इस पुस्तक के लिए और कोई नहीं हो सकता था. 

आपको बता दे, कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूर्व ने भारतीय सेना के साथ 2015 में प्रशिक्षण भी लिया था. जहां धोनी ने दो सप्ताह के प्रशिक्षण में 5 बार पैरा जंप लगाये थे.

पद्म भूषण के लिए भी भेजा गया है नाम 

पद्म भूषण के बाद अब इस खास सम्मान के लिए भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को नजरंदाज कर महेंद्र सिंह धोनी को चुना गया 5

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया (बीसीसीआई) ने भी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम पद्म भूषण के लिए सरकार को भेजा गया था. वैसे आपको बता दे, कि पद्म भूषण देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान है. 

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul