एक लम्बे इंतजार के बाद भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग एक साथ एक ही टीम में नजर आने वाले हैं| दोनों खिलाड़ी बहुत दिनों से एक साथ खेलते हुए नजर नहीं आये थे|

इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में मीडिया में कई बार नाकारात्मक ख़बरें भी आयी हैं, फिर भी ये दोनों खिलाड़ी एक बार फिर से ड्रेसिंग रूप साझा करेंगे| इस टीम में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी भी होंगे जो अपने बल्ले के साथ-2 गेंद से भी करिश्मा दिखायेंगे|

Advertisment
Advertisment

धोनी और सहवाग की इस टीम में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स भी होंगे जो हेल्प फॉर हिरोज इलेवन टीम का हिस्सा होंगे। इस टीम के कप्तान इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू स्ट्रॉस होंगे| इस टीम में मैनेजर की भूमिका इंग्लैंड के महान इयान बॉथम निभाएंगे।

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...