इस वजह से महेंद्र सिंह धोनी का बल्लेबाजी क्रम पक्का न होना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद 1

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। वह जरुर पहले की तरह बल्लेबाजी नहीं पाए लेकिन मैच को अंत तक लेकर गये और अपनी टीम को जीत दिलाई। उनका पिछला साल काफी खराब रहा था लेकिन इस साल उन्होंने काफी अच्छी शुरुआत की है।

महेंद्र सिंह धोनी का बल्लेबाजी क्रम नहीं पक्का

इस वजह से महेंद्र सिंह धोनी का बल्लेबाजी क्रम पक्का न होना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद 2

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में ज्यादा समय नंबर 6 पर बल्लेबाजी की है। वहां आकर वह तेजी से रन बनाते थे और मैच फिनिश करते थे। हालाँकि, बढ़ती उम्र की वजह से अब वह ऐसी बल्लेबाजी नहीं कर सकते।

धोनी को पिच पर सेट होने के लिए कुछ गेंद लगती हैं। उनकी बल्लेबाजी भी अब धीमी हो गयी है। 2018 में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं बनाया था और उनका बल्लेबाजी क्रम भी पक्का नहीं था।

इस साल ठोके तीन अर्धशतक

इस वजह से महेंद्र सिंह धोनी का बल्लेबाजी क्रम पक्का न होना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद 3

महेंद्र सिंह धोनी ने इस साल खेले 3 वनडे मैचों में 3 अर्धशतक ठोक दिए हैं। अभी भी उनका बल्लेबाज क्रम पक्का नहीं है। पहले दो मैच में वह नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आये थे वहीं अंतिम मैच में नंबर 4 पर आए।

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम को विश्व कप जीतना है तो धोनी का बल्लेबाजी क्रम ऐसा ही रखने की जरूरत है। उनका बल्लेबाजी क्रम पक्का न होने का टीम को फायदा ही होगा क्योंकि मैच के जरूरत के अनुसार उन्हें बल्लेबाजी में ऊपर नीचे भेजा जा सकता है।

नजरें जमाने में लगता है समय

इस वजह से महेंद्र सिंह धोनी का बल्लेबाजी क्रम पक्का न होना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद 4

महेंद्र सिंह धोनी को पिच पर नजरें जमाने में समय लगता है। ऐसे में जल्दी विकेट गिरने के बाद उन्हें नंबर चार पर भेजा जा सकता है वहीं अगर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजी अगर 35- 40 ओवर तक पिच पर रहे तो केदार जाधव या हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज को ऊपर भेजा जा सकता है। ये बल्लेबाज तेजी से रन बना सकते हैं जैसे धोनी कुछ साल पहले तक बनाया करते थे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।