महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका में मुरलीधरन के घर पर ही तोड़ने वाले है मुरलीधरन का अनोखा रिकॉर्ड 1

क्रिकेट में आये दिन बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूटते रहते है और बनते रहते है, भारत और श्रीलंका के बीच चल रही वनडे सीरीज में भी एक अनोखा ही रिकॉर्ड टूटने वाला है.

ये रिकॉर्ड अनोखा इसलिए है, क्योंकी ये रिकॉर्ड बनाया तो श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने है मगर अब इस रिकॉर्ड को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तोड़ने वाले है.

Advertisment
Advertisment

नॉट आउट रहने का है रिकॉर्ड 

जी हाँ, हम जिस अनोखे रिकॉर्ड के टूटने की बात कर रहे है वो रिकॉर्ड कोई मामूली रिकॉर्ड नहीं, बल्कि अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट होने का है. ये रिकॉर्ड अभी वर्तमान में श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के पास है.

मुरलीधरन रहे है 121 बार नॉट आउट

महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका में मुरलीधरन के घर पर ही तोड़ने वाले है मुरलीधरन का अनोखा रिकॉर्ड 2

Advertisment
Advertisment

 

शायद ये बात बहुत हैरान करने वाली होगी मगर यह सच है कि अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 121 बार नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के पास है. मुथैया मुरलीधरन टेस्ट में 56 वनडे में 63 व टी20 मैच में 2 बार नॉट आउट रहे है.

धोनी मात्र 2 नॉट आउट पीछे 

महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका में मुरलीधरन के घर पर ही तोड़ने वाले है मुरलीधरन का अनोखा रिकॉर्ड 3

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुथैया मुरलीधरन के इस अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए मात्र 2 नॉट आउट पीछे है. धोनी के नाम अभी 119 नॉट आउट है. टेस्ट में 16 वनडे में 70 व टी20 मैच में 33 बार नॉट आउट रहे है. और अगर वह श्रीलंका के खिलाफ चल रही इस सीरीज में 2 बार नॉट आउट रहते है तो धोनी मुथैया मुरलीधरन का ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज धोनी के लिए है महत्वपूर्ण

महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका में मुरलीधरन के घर पर ही तोड़ने वाले है मुरलीधरन का अनोखा रिकॉर्ड 4

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकी पिछले एक साल में धोनी के प्रदर्शन और उनकी भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे है जिसके चलते श्रीलंका की इस सीरीज से धोनी के क्रिकेट करियर के भविष्य का भी पता चल जायेगा.

वैसे भी भारतीय मुख्य चयनकर्ता एम एस के प्रसाद पहले ही कह चुके है कि धोनी की अब टीम में जगह पक्की नहीं है अगर वो प्रदर्शन करते है तो वह टीम में रहेंगे और अगर प्रदर्शन नहीं करते है, तो उनके स्थान पर कोई दूसरा विकल्प खोजा जायेगा, इसलिए ये सीरीज धोनी का भविष्य तय करने में भी कामयाब रहेगी.

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul