REPORTS: विश्व कप के अंतिम मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करेंगे महेंद्र सिंह धोनी 1

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के लिए विश्व कप 2019 कुछ खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच को छोड़ दें तो वह लगातार रन बनाने के लिए जूझते दिखे। अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें स्ट्राइक बदलने में काफी परेशानी हो रही थी। इसी वजह से उनपर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे।

कर सकते हैं संन्यास का ऐलान

REPORTS: विश्व कप के अंतिम मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करेंगे महेंद्र सिंह धोनी 2

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। धोनी की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में की जाती है।

इस बारे में बात करते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने पीटीआई से कहा

“आप एमएस धोनी के साथ कभी नहीं जानते। लेकिन यह मुश्किल है कि वह इस विश्व कप के बाद भारत के लिए खेलना जारी रखेगा। लेकिन चूंकि तीनों प्रारूपों से कप्तानी छोड़ने के उनके फ़ैसलों को अचानक लिया गया है, इसलिए फिलहाल भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है।”

दिग्गजों ने की आलोचना

REPORTS: विश्व कप के अंतिम मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करेंगे महेंद्र सिंह धोनी 3

महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी के तरीके पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों ने सवास खड़े किए हैं। यही वजह है कि धोनी पर और दबाव बढ़ना शुरु हो गया है। पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया

Advertisment
Advertisment

“सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ियों द्वारा उनके अप्रोच की आलोचना करना के बाद, टीम प्रबंधन यह अच्छी तरह से जानता है कि वे अपने “प्रिय कप्तान” को मार्की टूर्नामेंट से आगे नहीं ले जा सकते हैं।”

दो सालों से शांत बल्ला

REPORTS: विश्व कप के अंतिम मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करेंगे महेंद्र सिंह धोनी 4

2018 की शुरुआत से ही 38 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला शांत रहा है। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में हुई वनडे सीरीज में उन्हें भले ही मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था लेकिन वहां भी काफी धीमी बल्लेबाजी की थी।

धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। 2015 की शुरुआत में उन्होंने टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। पिछले साल उन्हें टी-20 टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था।