इंग्लैंड में MS Dhoni मना रहे हैं अपना 41वां बर्थडे, पत्नी ने शेयर किया वीडियो पंत भी हुए इस जश्न में शामिल!
इंग्लैंड में MS Dhoni मना रहे हैं अपना 41वां बर्थडे, पत्नी ने शेयर किया वीडियो पंत भी हुए इस जश्न में शामिल!

टीम इंडिया के सबसे सफल और पसंदीदा कप्तान रह चुके एम एस धोनी (MS Dhoni) आज इंग्लैंड में अपने परिवार के साथ अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ने भले ही इंटरनेश्नल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनके फैन फॉलोइंग में अबतक कोई भी कमी नहीं आयी है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर फैंस सोशल मीडिया में उनके पुरानी तस्वीरों को शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें दे रहे हैं। बता दें कि MS Dhoni अपना जन्मदिन और अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मनाने के लिए इंग्लैंड पहुंचे हैं।

इंग्लैंड में सेलिब्रेट कर रहे हैं धोनी अपना जन्मदिन

MS Dhoni Birthday
MS Dhoni Birthday

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni अपने परिवार संग इंग्लैड में हैं। यहां ये अपने 41वें जन्मदिन के साथ साथ अपनी वाइफ संग शादी की 12वीं सालगिरह भी सेलिब्रेट करेंगे। धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से MS Dhoni के जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे अपने करीबी दोस्तो और परिवार वालो के साथ बर्थडे मना रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि MS Dhoni के 41वें बर्थडे पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शामिल हुए।

Advertisment
Advertisment

इंग्लैंड में MS Dhoni मना रहे हैं अपना 41वां बर्थडे, पत्नी ने शेयर किया वीडियो पंत भी हुए इस जश्न में शामिल! 1

इंग्लैंड में MS Dhoni मना रहे हैं अपना 41वां बर्थडे, पत्नी ने शेयर किया वीडियो पंत भी हुए इस जश्न में शामिल! 1

इंग्लैंड में MS Dhoni मना रहे हैं अपना 41वां बर्थडे, पत्नी ने शेयर किया वीडियो पंत भी हुए इस जश्न में शामिल! 3

इंग्लैंड में MS Dhoni मना रहे हैं अपना 41वां बर्थडे, पत्नी ने शेयर किया वीडियो पंत भी हुए इस जश्न में शामिल! 4

Advertisment
Advertisment

इंग्लैंड में MS Dhoni मना रहे हैं अपना 41वां बर्थडे, पत्नी ने शेयर किया वीडियो पंत भी हुए इस जश्न में शामिल! 5

पंत भी हुए धोनी के बर्थडे में शामिल

MS Dhoni Birthday
MS Dhoni Birthday

MS Dhoni अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए इंग्लैंड में मौजूद है और टीम इंडिया भी टी20 और वनडे सीरीज के लिए फिलहाल इंग्लैंड में ही उपस्थित है। ऐसे में MS Dhoni अपना जन्मदिन मनाये और टीम इंडिया के खिलाड़ी शामिल न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। धोनी के जन्मदिन वाले अवसर पर टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शामिल हुए। बता दें कि पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज का हिस्सा भी है। MS Dhoni की वाइफ साक्षी ने सोशल मीडिया में बर्थडे की तस्वीरें शेयर की जिसमें ऋषभ पंत को भी देखा गया।

https://www.instagram.com/reel/CfsExi5gMgO/?utm_source=ig_web_copy_link

चौंकाने वाले फैसले लेते थे धोनी

MS Dhoni Birthday
MS Dhoni Birthday

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए काफी जाने जाते हैं। यहां तक की इन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से भी संन्यास लेने का फैसला सभी को चौंकाते हुए ही किया था। टीम इंडिया के लिए इन्होंने साल 2014 में ही अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था जिसके बाद से वे रेड बॉल की फॉर्मेट से संन्यास ले लिये। वहीं साल 2020 में MS Dhoni ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की बात बताई थी।

MS Dhoni ने भारत के लिए कुल 40 टेस्ट मुकाबले खेले थे, जिसमें 38.1 की औसत के साथ 4876 रन बनाये थे वहीं 350 वनडे मुकाबले खेलते हुए इन्होंने 10773 रन और टी20 में 98 मुकाबलों में 37.6 की औसत के साथ 1617 रन बनाये थे।