ms dhoni changed his dp

भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों की बात की जाये तो इसमें सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का ही आता है। अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से लेकर वनडे वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी तक जिताया है। हालांकि धोनी सोशल मीडिया में ज्यादा सक्रिय तो नहीं रहते हैं लेकिन इस साल भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा का समर्थन करते हुए अपनी डीपी (DP) प्रोफाइल फोटो बदल दी है।

धनी ने बदला अपना प्रोफाइल फोटो

MS Dhoni
MS Dhoni

इस साल 15 अगस्त को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है, जिसके लिए भारत सरकार की अपील पर इस बार आजादी के अमृत महोत्सव को मनाया जा रहा है। हालांकि, इस अवसर पर सभी देशवासी सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे की DP लगा रहे हैं। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगा लगा लिया है। वैसे तो धोनी सोशल मीडिया में ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं लेकिन देश के इस खास अवसर पर भारत सरकार की अपील का पालन कर अपना DP बदलते हुए कैप्शन भी लिखा-

Advertisment
Advertisment

भाग्य है मेरा कि मैं भारतीय हूं। 

बता दें कि इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी (MS Dhoni) के 39 मीलियन फॉलोअर्स है तो वहीं वो केवल 4 ही लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी, बेटी जीवा सिंह धोनी, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और ईजाफार्म हैं।

भारतीय टीम को जिताया वर्ल्ड कप

MS Dhoni with World Cups
MS Dhoni with World Cups

भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए एमएस धोनी (MS Dhoni) ने साल 2007 में भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताया, इसके बाद साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और साल 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब भी जिताने में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए भी वो 4 बार खिताब जीतने में कामयाब रहे। बता दें कि साल 2020 में 15 अगस्त के ही दिन एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी संन्यास की घोषणा की थी।

भारतीय सेना का है अहम हिस्सा

MS Dhoni
MS Dhoni

भारतीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की बल्लेबाजी की बात करें तो लगभग सभी उनके फैंस है। केवल बल्लेबाजी ही नहीं उनकी कप्तानी की भी एक अलग ही बात है। भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा वो भारतीय सेना के ट्रेनिंग कैम्पस का हिस्सा भी रहे हैं। भारतीय सेना में धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल की मादक रैंक पर है। बता दें कि हाल ही में धोनी अपने परिवार संग इंग्लैंड में अपना जन्मदिन मानाये थे।